सीएम बनना चाहते थे, टिकट तक नहीं मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव टिकट न मिलने से अब कांग्रेस छोड़कर भाजपाई बने बीरेंद्र सिंह विरोधी हो गए हैं। साथ ही उनके द्वारा दिए बयान ने और रामबिलास शर्मा द्वारा बयान के दिए गए जवाब ने राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
कांग्रेस छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने चुनाव लड़ने का बयान देने वाले बीरेंद्र सिंह ने कहा, पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा बोले, पार्टी उन्हें टिकट देना चाहती थी, लेकिन वे ही खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरे।
मंगलवार को रोहतक में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे दोनों नेताओं से पत्रकारों ने अलग-अलग बातचीत की तो कुछ इस प्रकार बयान सामने आए।
बीरेंद्र सिंह बोले, पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया
पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि वे तो चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए तैयारी भी थी। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दी। ऐसे में भूपेंद्र हुड्डा को हराने का उनका सपना अधूरा रह गया। पार्टी जहां भी प्रचार के लिए भेजेगी, वे जाएंगे।
उन्होंने कांग्रेस में 40 साल रहने के बाद भाजपा में कुछ दिक्कत महसूस करने का भी खुलासा किया। कहा, पार्टी बदलने पर कुछ परेशानी आती है। वह भाजपा में बिना शर्त शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी।
लेकिन यह सच है कि हरियाणा में पहली बार ऐसा लग रहा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उचाना से उनकी पत्नी प्रेमलता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के उम्मीदवार से बताया।
रामबिलास ने कहा, बीरेंद्र ने टिकट मांगा ही नहीं
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा, बीरेंद्र सिंह ने टिकट नहीं मांगा। यदि टिकट मांगते तो मिल जाता। बीरेंद्र सिंह से बातचीत के कुछ समय बाद पत्रकारों ने प्रदेशाध्यक्ष से पूछा कि बीरेंद्र सिंह को टिकट क्यों नहीं दिया गया। इस पर वे बातचीत करते हुए रुके। इधर-उधर देखा और बोले, कहां है बीरेंद्र सिंह। उन्हें बुलाइये। उन्होंने तो टिकट ही नहीं मांगी।
भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की दौड़ में पार्टी में कई नेता हैं और वे सभी चुनाव लड़ रहे हैं। जब पूछा गया कि बीरेंद्र सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे तो क्या वे इस दौड़ में शामिल नहीं है। इस पर कुछ नहीं बोले।