फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird Sanctury Like Singapore in Chandigarh Near Sukhna Lake

गुड न्यूजः चंडीगढ़ को मिलेगा एक और पर्यटन स्थल, जहां टूरिस्ट देख सकेंगे देश-विदेश के कई दुलर्भ पक्षी

Tue, 12 Mar 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Bird Sanctury Like Singapore in Chandigarh Near Sukhna Lake
सिंगापुर में बर्ड सेंक्चुरी
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़ में एक और पर्यटन स्थल बनने जा रहा है। यहां टूरिस्टों को देश- विदेश के कई दुलर्भ पक्षी देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है और प्रपोजल भी तैयार है। एडवाइजर मनोज परिदा शहर को पर्यटकों के अनुरूप बनाने की कवायद में जुटे हैं। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही सुखना लेक के पास लगती जमीन पर पर्यटकों के लिए सिंगापुर की तर्ज पर बर्ड सेंक्चुरी बनाने जा रहा है। इस बर्ड सेंक्चुरी में प्रशासन विदेशी पक्षी लाए जाएंगे।
विज्ञापन


एडवाइजर परीदा के मुताबिक, शहर में लोगों और खासतौर से बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए सुखना लेक, कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन और रोज गार्डन जैसे कई और दर्शनीय स्थल होने चाहिएं,  ताकि लोगों को घूमने-फिरने की और जगह मिल सके। इसलिए वे चंडीगढ़ में भी कुछ और दर्शनीय स्थल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। सुखना लेक पर बर्ड सेंक्चुरी इसी का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने खाली कराया था हॉर्स राइडिंग क्लब
प्रशासन ने हाल ही में सुखना लेक के पास वह जमीन खाली कराई है, जहां पहले लोग हॉर्स राइडिंग सीखने के लिए पहुंचते थे। इस जमीन पर चंडीगढ़ हॉर्स राइडिंग क्लब ने अवैध तौर पर कब्जा कर रखा था। लेकिन अब प्रशासन ने एस्टेट ऑफिस की मदद से इसे खाली कराया है। हॉर्स राइडिंग क्लब को सारंगपुर में जमीन दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया की सबसे बड़ी बर्ड सेंक्चुरी
सिंगापुर में ज्यूरोंग बर्ड पार्क के साथ-साथ मंडई बर्ड सेंक्चुरी है। ज्यूरोंग बर्ड पार्क में करीब 3500 पक्षी हैं, जिनमें पक्षियों की करीब 400 अलग-अलग प्रजातियां हैं। इसमें 20 प्रजातियां फिलहाल ऐसी हैं जो लुप्त होने की कगार पर हैं। यहां होर्नबिल, पैंग्वीन, उल्लू, पेलीकंस, लेमिंगोज, मॉकाज और लौरीज जैसे पक्षी रखे गए हैं। यह पार्क सुबह 8.30 बजे से सायं 6 बजे तक खुला रहता है।


बुजुर्गों के लिए सेंक्चुरी में जाने की फ्री सुविधा  है। परिंदों की आदतों और प्रकृति के अनुरूप पार्क में प्रबंध किया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा बर्ड पैराडाइज है। पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। यह 1971 में शुरू हुई और 49 एकड़ में बसी है। हालांकि चंडीगढ़ में इतनी बड़ी जमीन शायद सेंक्चुरी के लिए न मिल पाए, पर प्रयास किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed