फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird Flu on Sukhna Lake, No Patient found in 10 Days Health Survey

गुड न्यूज: नहीं मिला बर्ड फ्लू का कोई मरीज

Mon, 29 Dec 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu on Sukhna Lake, No Patient found in 10 Days Health Survey

सुखना पर बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद तीन किलोमीटर के एरिया में चलाया गया हेल्थ सर्वे रविवार को खत्म हो गया है। दस दिन तक चले सर्वे में 19 हजार घरों की जांच की गई। घर के सभी सदस्य को जांचा गया।

विज्ञापन


अच्छी बात रही कि इस दौरान कोई भी संदिग्ध पेशेंट नहीं मिला। बुखार व सर्दी-जुकाम के जो पेशेंट मिलते थे उनकी अलग से स्क्रीनिंग की गई। आखिरी दिन भी बुखार के छह पेशेंट मिले। लेकिन जांच के बाद उनमें खतरे की बात नहीं मिली।
विज्ञापन


रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को भेज दी है। हेल्थ ऑपरेशन के नोडल आफिसर डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि दस दिन तक चले सर्वे में चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतखों को मारने वाले भी स्वस्थ

Bird Flu on Sukhna Lake, No Patient found in 10 Days Health Survey

आईलैंड पर बतखों को मारने के ऑपरेशन में शामिल 34 कर्मचारियों को मिल रहा टेमीफ्लू का कोर्स भी रविवार को समाप्त हो गया। जांच के बाद उन्हें भी स्वस्थ पाया गया। इन पेशेंटों में चार-चार कर्मचारी हरियाणा व पंजाब के शामिल थे।

जबकि बाकी चंडीगढ़ के थे। इनमें से एक पेशेंट हरियाणा का था। इसका सैंपल भी दिल्ली की लैब में भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ऑपरेशन के बाद इन कर्मचारियों को दस दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया था। घर पर ही फार्मासिस्ट उन्हें दवाएं दे रहे थे।

दिल्ली से आई टीम लौटी
बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई थी। इनमें से दो डॉक्टर पब्लिक हेल्थ के थे। जबकि दो अन्य डॉक्टर भी शामिल थे। वे चंडीगढ़ की ओर से चलाए जा रहे हेल्थ सर्वे से संतुष्ट थे। इस टीम ने चंडीगढ़ के डॉक्टरों को ट्रेनिंग भी दी।

अब सैंपल भोपाल भेजने के निर्देश

Bird Flu on Sukhna Lake, No Patient found in 10 Days Health Survey

बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद प्रशासन कोई भी रिस्क  लेना नहीं चाहता। हर 15 दिन में पोल्ट्री फार्म के भेजे जाने वाले सैंपल अब भोपाल की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) को भेजने के निर्देश जारी किए हैं।

पहले ये सैंपल जालंधर स्थित रीजनल डिजीज डाइग्नोस्टिक  लेबोरेटरी (आरडीडीएल) भेजे जाते थे। दरअसल बर्ड फ्लू कंफर्म होने से पहले सुखना में मर रही बतखों के सैंपल जालंधर भेजे थे।

लेकिन लैब में बर्ड फ्लू का वायरस (एवियन इंफ्लूएंजा) कंफर्म नहीं हो पाया। इसके बाद जब भोपाल सैंपल भेजे तो वहां पर वायरस पकड़ा गया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पोल्ट्री फार्म के सैंपल भोपाल भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed