फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird Flu in Punjab : Bird Flu Cases Report in Pathankot of Punjab

पंजाब : कोरोना के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक, पठानकोट में पांच सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मुर्गियों को मारा गया

Thu, 08 Apr 2021 11:42 PM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 11:42 PM IST
सार

  • दो पोल्ट्री फार्मों की सैकड़ों मुर्गियों को मारा गया, 120 पक्षियों को मारने का आदेश
  • गांव छतवाल का एक किमी क्षेत्रफल संक्रमित जोन घोषित, 10 किमी निगरानी जोन 

विज्ञापन
Bird Flu in Punjab : Bird Flu Cases Report in Pathankot of Punjab
पीपीई किट पहनकर दवा छिड़काव करने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पंजाब के पठानकोट जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। पिछले महीने लिए गए सैंपलों में से पांच मुर्गियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिला प्रशासन ने संक्रमित मिली मुर्गियों वाले दो पोल्ट्री फार्म की सैकड़ों मुर्गियों को नष्ट करवा दिया।

विज्ञापन


120 अन्य पालतू पक्षियों को मारने के आदेश जारी किए गए हैं। संक्रमित मुर्गियों वाले पोल्ट्री फार्मों में दवा का छिड़काव करवा दिया गया है। इलाके के लोगों को फार्म से दूर रहने की हिदायत दी गई है। वहीं छतवाल के पशु अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन


गांव छतवाल संक्रमित जोन घोषित
जिला प्रशासन ने पंजाब सरकार के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि धारकलां ब्लॉक के गांव छतवाल के एपिक सेंटर के एक किमी क्षेत्र को संक्रमित जोन घोषित किया गया है। वहीं, इस गांव के 10 किमी क्षेत्र को सर्विलांस जोन की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, एपिक सेंटर के एक किमी इलाके के 120 पक्षियों को चिह्नित किया गया। इन्हें मारने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों की ड्यूटी लगी
जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर पुलिस, नगर निगम, उप मंडल मजिस्ट्रेट, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग और नापतौल विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। बुधवार देर शाम संक्रमित मिली मुर्गियों के फार्म और आसपास के डेरों की मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया है। जेसीबी से गड्ढा खोदकर मुर्गियों को दफनाया गया फिर दवा का छिड़काव किया गया। विभाग ने कुछ मुर्गियों के नमूने भी लिए हैं। 

पांच सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। छतवाल के एपिक सेंटर के एक किमी इलाके को संक्रमित जोन घोषित किया गया है। गांव के 10 किमी इलाके को सर्विलांस जोन की श्रेणी में रखा गया है।  - संयम अग्रवाल, डीसी, पठानकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed