फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bills coming due lack water meters Pur Sarpanch Gurpreet Singh Happy wrote VDC chairman

पानी के मीटर न लगे होने से आ रहा है ज्यादा बिल, पुर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने वीडीसी चेयरमैन को लिखी चिट्ठी

Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
bills coming due lack water meters Pur Sarpanch Gurpreet Singh Happy wrote VDC chairman
चंडीगढ़। गांव दड़वा में लाल डोरा से बाहर बने मकानों में पानी के मीटर नहीं लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। जिन मकानों में पानी के मीटर नहीं लगे हैं, उनका बिल सरकार द्वारा एवरेज बिल भेजा जा रहा है जिस कारण उनका बिल मीटर लगे मकानों के बिल से दुगना आ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव दड़वा में लाल डोरे से बाहर बने करीब 1200 मकानों में सरकार ने पानी के मीटर लगा दिए हैं। बाकी मकानों में अभी तक मीटर नहीं लगे हैं। इससे इन मकानों में रहनेवाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिन मकानों मे पानी के मीटर नहीं लगे हैं, वे भी लगातार अपना पानी का बिल भर रहे हैं और उन्हें कनेक्शन दे दिए गए हैं। सिर्फ मीटर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम की ग्रामीण विकास कमेटी गांव दड़वा के चेयरमैन और मनोनीत पार्षद मेजर जनरल एमएस कांडल को कमेटी के सदस्य और पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिह हैप्पी और चमन लाल ने पत्र लिखा है। गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने मांग की है कि जिन मकानों में अभी तक पानी का मीटर नहीं लगा है, उन सभी मकानों में जल्द से जल्द पानी का मीटर लगवाया जाए और तब तक उन सभी मकानों का बिल भी अन्य मकानों की तरह सामान्य बिल ही भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed