फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   billions of scam exposed in huda land purchasing

OMG! जमीन के मुआवजे में साढ़े 3 करोड़ का घपला

Sun, 14 Feb 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
billions of scam exposed in huda land purchasing

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के सेक्टरों के लिए ली गई जमीन के मुआवजे में साढ़े तीन करोड़ का घपला सामने आया है। हुडा पंचकूला के प्रशासक संजीव वर्मा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव पी राघवेंद्र राव को जांच रिपोर्ट भेजकर इस घोटाले की जानकारी दी है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आरोपी व्यक्तियों से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की यह राशि ब्याज सहित वसूलने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। भूमि अर्जन अधिकारी कार्यालय के अफसरों की मिलीभगत से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बिल्डरों ने अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन


शामलात की इस जमीन के मुआवजे की रकम पंचायत को मिलनी चाहिए थी, लेकिन फर्जी पावर आफ अटार्नी (जीपीए) के जरिये यह रकम हड़प ली गई है। यह मामला पंचकूला जिले के गांव टोराना का है। करीब पांच साल पहले पिंजौर-कालका अरबन कांप्लेक्स के लिए सेक्टर दो, तीन, चार और पांच में जमीनें अधिगृहीत की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोराना ग्राम पंचायत की 3.26 एकड़ जमीन भी इसके दायरे में आई थी। इसकी मुआवजा राशि जीपीए के आधार पर पंचकूला के ही प्रेम बंसल और विवेक बंसल के खातों में स्थानांतरित कर दी गई, जबकि इस राशि पर पंचायत का अधिकार बनता है।

हुडा भूमि अर्जन अधिकारी के माध्यम से ऐसी जमीनों का अधिग्रहण करता है। मुआवजा राशि भी हुडा देता है। हुडा पंचकूला के प्रशासक संजीव वर्मा के पास जब टोराना के कुछ लोगों ने शिकायत की तो उन्होंने मुख्य लेखा अधिकारी (सीएओ) तथा अतिरिक्त जिला न्यायवादी (एडीए) के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई।


इस कमेटी ने भूमि अर्जन अधिकारी (एलए) से पूरा रिकार्ड हासिल किया और जांच में पाया कि इसी कार्यालय के नायब तहसीलदार सुभाष यादव, कानूनगो रवींद्र सिंह, पटवारी राजेंद्र कुमार और सेक्शन आफिसर (एसओ) कमल नैन के साथ-साथ प्रेम बंसल व विवेक बंसल घपले में शामिल हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed