फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bikram Singh Majithia arrives at Sri Harmandir Sahib

Amritsar News: बिक्रम मजीठिया ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, पांच माह बाद मिली है जमानत

Wed, 17 Aug 2022 10:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 10:55 AM IST
सार

मंगलवार को बिक्रम सिंह मजीठिया चंडीगढ़ से शक्ति प्रदर्शन करते काफिले में अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान मंगलवार को अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने उनका अमृतसर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान भी उनके साथ अकाली दल के जिला प्रधान समेत अन्य अकाली नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Bikram Singh Majithia arrives at Sri Harmandir Sahib
श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। हाईकोर्ट से साढ़े पांच माह बाद मिली जमानत के बाद वाहेगुरु का शुकराना करने बिक्रम सिंह मजीठिया श्री हर मंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी गुनीव कौर मजीठिया भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने सुख शांति के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा सच के रास्ते पर चलते रहे हैं। उन्हें एक साजिश के तहत झूठे केस में फंसाया गया है। वाहे गुरु की कृपा के कारण जमानत पर रिहा हुए है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए बदला खोरी की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिन्होंने उन्हें झूठे मामले में फंसाया, वह आज कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को बिक्रम सिंह मजीठिया चंडीगढ़ से शक्ति प्रदर्शन करते काफिले में अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान मंगलवार को अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने उनका अमृतसर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान भी उनके साथ अकाली दल के जिला प्रधान समेत अन्य अकाली नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed