{"_id":"63fe2cac74ff34c1550363f6","slug":"bikes-and-vehicles-caught-fire-at-subhanpur-police-station-in-kapurthala-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: थाना परिसर में लगी भीषण आग, 35 बाइक और 12 अन्य वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: थाना परिसर में लगी भीषण आग, 35 बाइक और 12 अन्य वाहन जले
Tue, 28 Feb 2023 10:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:10 PM IST
सार
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पर जुट गईं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस आग की घटना में माल खाते में पड़ी लगभग 35 बाइक और 12 अन्य वाहन जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
वाहनों पर लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के थाना सुभानपुर परिसर के बाहर दोपहर बाद भयानक आग लग गई। इससे परिसर के बाहर पड़े माल मुकदमा की लगभग 35 बाइक और 12 अन्य वाहन जलकर राख हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की। फिलहाल आग लगने के सहीं कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार दोपहर लगभग 3:30 बजे थाना सुभानपुर परिसर के बाहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना के बाहर पड़े माल मुकदमा के वाहनों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पर जुट गईं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस आग की घटना में माल खाते में पड़ी लगभग 35 बाइक और 12 अन्य वाहन जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
एसपी (जांच) हरविंदर सिंह ने बताया कि थाना परिसर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। फिलहाल तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना के बाद हमीरा फैक्टरी, कपूरथला और करतारपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को बुलाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में थाना परिसर के बाहर खड़े माल मुकदमा के काफी वाहन जलकर राख हो गए हैं, जिनकी असेसमेंट की जा रही है और कई वाहन आग से बचा भी लिए गए हैं।