{"_id":"29e0242e1cd67aeed7903471067286b4","slug":"bikers-rally-organise-on-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति का संदेश देने को कलाकारों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति का संदेश देने को कलाकारों ने निकाली बाइक रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड सर्वाइवर क्लब की ओर से चंडीगढ़ की लेजर वैली से समानता की राइड का आयोजन किया गया। रोड सर्वाइवर क्लब चंडीगढ़ के बुलेट राइडर्स का क्लब है।
विज्ञापन
राइड फार इक्वैलिटी एक खास मुहिम है, जिसका उद्देश्य जात पात को मिटाना है। इन बाइकर्स ने यह रैली सेक्टर-10 की लेजरवैली के स्टाप एन स्टेयर से निकाली।
इस रैली के दौरान थिएटर आर्टिस्ट और क्लब मेंबर्स के अतिरिक्त मणिपुरी स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।
रैली के आयोजक मनप्रीत वालिया ने कहा कि यह रैली ब्रदरहुड एगेंस्ट रेसिएल डिस्क्रिमिनेशन कंपेन आफ ब्रदरहुड बुलेटीयर्स मोटरसाइकिलिंग कंसोर्टियम को सामाजिक मुहिम के लिए सपोर्ट करने लिए की गई।
विज्ञापन
इस रैली में करीब 31 सदस्य शामिल रहे। इस मौके पर थिएटर पर्सनालिटी और रोड सर्वाइवर के सदस्य जुबिन मेहता ने कहा कि किसी की मौत ऐसे हादसे में होती है तो देश के सभी लोगों को दुख होता है। हम चाहते हैं कि ऐसा फिर कभी न हो। इस रैली का आयोजन मुंबई, नागपुर, चेन्नई, अरुणांचल, मेघालय में भी किया गया।
विज्ञापन
क्लब के सदस्य जीपीएस वड़ैच ने कहा कि क्लब नई दिल्ली में स्टूडेंट नीडो टैनियम की मौत काफी दुखद है। बिक्रम सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि विश्व के हरेक हिस्से में जाएं और सभी को शांति का संदेश दें।