फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bikers firing upon amrit dhara hospital owner dr rajeev gupta

करनाल: अमृतधारा अस्पताल के मालिक डॉक्टर राजीव गुप्ता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Sat, 06 Jul 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
bikers firing upon amrit dhara hospital owner dr rajeev gupta
डॉ. राजीव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

करनाल शहर के अमृतधारा अस्पताल के मालिक व वरिष्ठ डॉक्टर राजीव गुप्ता की शनिवार शाम सेक्टर-16 चौक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेआम तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने डॉक्टर पर तीन राउंड फायर किए, जिसमें से दो गोलियां उनकी छाती पर लगीं। खून से लथपथ डॉक्टर को उनके ही अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन रात आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर करनाल रेंज के आईजी योगेंद्र नेहरा व एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया अस्पताल पहुंचे। बदमाशों की गिरफ्तारी को एसपी ने अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश अभियान शुरू किया है। इस वारदात के बाद शहर के डॉक्टर डरे हुए हैं। अभी तक डॉक्टर की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले को फिरौती व पुरानी रंजिश से जोड़ रही है। पुलिस डॉक्टर के परिजनों से जानकारी ले रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डॉ. राजीव गुप्ता हर रोज शाम के समय चौड़ा बाजार स्थित अपने पुराने अस्पताल में मरीजों को चेक करने के लिए जाते थे। शनिवार शाम साढ़े छह बजे डॉ. राजीव गुप्ता (60) अपनी क्रेटा कार से ड्राइवर साहिल के साथ पुराने अस्पताल से वापस आईटीआई चौक स्थित नए अस्पताल आ रहे थे। जब वे सेक्टर-16 चौक होटल येलो स्पायर के पीछे पहुंचे तो एक बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही डॉक्टर की गाड़ी चौक के पास बने ब्रेकर के कारण धीमी हुई तो दो बदमाशों ने कार के सामने खड़े होकर कार में अगली सीट पर बैठे डॉ गुप्ता पर एक के बाद एक गोलियां दाग दी। गोलियां शीशे से पार होकर डॉ. गुप्ता की छाती में लगीं। गोलियां चलते ही गाड़ी चालक साहिल नीचे उतर गया और शोर मचाने लगा। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए बाइक से ही फरार हो गए। 

वारदात की सूचना के बाद से पुलिस की टीमों ने शहर में नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद डीएसपी सिटी बलजिंद्र सिंह समेत सीआईए की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके से एफएफएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

अस्पताल में पुलिस तैनात
डॉक्टर राजीव गुप्ता की हत्या के बाद एसपी ने आईटीआई चौक स्थित डॉक्टर के अस्पताल अमृतधारा माई हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। देर रात तक अस्पताल के बाहर डॉक्टरों और शहर के सामाजिक लोगों का तांता लग गया।


बदमाशों का किया जाए एनकाउंटर : चौटाला
अमृतधारा अस्पताल पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने वारदात की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। चौटाला ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब करनाल में सरेआम एक डॉक्टर की हत्या कर दी जाती है तो प्रदेश के हालात क्या होंगे। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। चौटाला ने कहा कि जो लोग फिरौती मांगते हैं, इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं, उनका एनकाउंटर कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed