फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riding two miscreants tried to chain snatching female teacher no clue accused yet

बाइक सवार दो बदमाशों ने की महिला टीचर से चेन स्नेचिंग की कोशिश, अभी तक आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding two miscreants tried to chain snatching female teacher no clue accused yet
चंडीगढ़। सेक्टर-46 में मार्केट में सब्जी लेने जा रही शिक्षिका से बाइक सवार दो झपटमार चेन छीनने की कोशिश कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात वीरवार सुबह करीब 10.30 की है। पुलिस को दी शिकायत में 42 वर्षीय सरबजीत कौर ने बताया कि वह सेक्टर- 46 निवासी है। वह स्कूल टीचर हैं। सुबह मार्केट में सब्जी लेने जा रही थी। घर से थोड़ी दूर पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक उनके गले में पहनी चेन पर झपटा मारा, लेकिन उनके हाथ में चेन नहीं आ पाई। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो बाइक सवार आरोपी कैमरे में कैद थे। आरोपियों ने हेलमेट भी नहीं पहने थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बता दें कि कि हाल ही में बाइक सवार दो युवकों ने सेक्टर-32 व सेक्टर-15 में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। शहर में कई थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed