फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riders snatched two thousand rupees from mobile and mobile

बाइक सवारों ने युवक से छीने दो हजार रुपये व मोबाइल

Mon, 14 Sep 2020 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched two thousand rupees from mobile and mobile
चंडीगढ़। जीरी मंडी के पास बाइक सवार तीन झपटमार एक युवक से दो हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक साइकिल पर घर लौट रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहते राजू (23) ने बताया कि वह मोहाली के सेक्टर-91 स्थित एक फ्लैट में कुक का काम करता है। शनिवार रात काम से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान वह जीरी मंडी के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक उससे मोबाइल और दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके वारदातस्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed