{"_id":"62606eb7791a3d59c17b79c7","slug":"bike-riders-snatch-two-and-a-half-tola-gold-chain-from-the-neck-of-an-elderly-woman-in-maloya-chandigarh-news-pkl4482507135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलोया में बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलोया में बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपटी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया में बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवक सैर कर रही बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वहीं हल्लोमाजरा कांप्लेक्स में दो युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलोया कॉलोनी निवासी कमलेश दुबे ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला दुबे सुबह साढ़े पांच बजे सैर करने के लिए घर से निकली थीं। वह घर से निकलकर वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंची तो एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इस धक्का लगने से वह गिर पड़ीं और उनके घुटने पर चोट लग गई। आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कमलेश ने बताया आरोपी बिना हेलमेट और मास्क के थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें आरोपी नजर आ रहे हैं। पुलिस कैमरे के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स में दो युवकों ने व्यक्ति के हाथ से छीना मोबाइल
हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी कुलविंदर सिंह (31) ने बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-19 में मैकेनिक का काम करता है। 14 अप्रैल रात पौने 11 बजे वह रामदरबार फेज-2 में ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह अपने घर जा रहा था। जब वह दीप कांप्लेक्स में मकान नंबर 1649 के पास पहुंचा तो सामने से पैदल दो युवक आए। इनमें से एक लड़के ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे युवक ने हाथ से मोबाइल छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुलविंदर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।