{"_id":"5f51417b8ebc3e54380600d9","slug":"bike-riders-looted-two-brothers-behind-sukhna-lake-six-miscreants-riding-on-two-bikes-chandigarh-news-pkl3867551175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सुखना लेक के पीछे दो भाइयों से लूट, दो बाइकों पर सवार थे छह बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सुखना लेक के पीछे दो भाइयों से लूट, दो बाइकों पर सवार थे छह बदमाश
Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुखना झील।
- फोटो : अमर उजाला
सुखना झील की पिछली तरफ दो बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने दो भाइयों से 6 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। दोनों भाई काम से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन
गांव भगवानपुरा निवासी सुकेश कुमार (20) और मुकेश कुमार (25) ने बताया कि वे सेक्टर-26 स्थित एससीओ नंबर-11 के कैप्टन सन्स पिज्जा शॉप में काम करते हैं। बुधवार रात काम से छुट्टी के बाद वह दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। सुखना झील की पिछली तरफ पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उन्हें घेरकर छह हजार रुपये व एक मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
शोर-शराबे के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से किशनगढ़ की तरफ फरार हो गए। आरोपियों ने न तो मास्क पहना था, न हेलमेट। इसके अलावा दोनों बाइक की नंबर प्लेट सफेद रंग की एक शीट से ढकी थी।
विज्ञापन