{"_id":"647455e6d1a1d3b80309e445","slug":"bike-rider-injured-in-accident-in-sector-26-at-chandigarh-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: देर रात हादसे में बाइक सवार होमगार्ड घायल, नहीं पहना था हेलमेट, सात मीटर तक घसीटती गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: देर रात हादसे में बाइक सवार होमगार्ड घायल, नहीं पहना था हेलमेट, सात मीटर तक घसीटती गई कार
Mon, 29 May 2023 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 01:26 PM IST
सार
घटना के वक्त होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जिसके चलते उसके सिर में गहरी चोट आई। सेक्टर 26 थाना पुलिस का कहना है कि घायल होमगार्ड की स्थिति नाजुक होने के चलते उसके बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में एक बार फिर देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार सेलेरियो कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक चालक होमगार्ड नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सेक्टर 7/28 की डिवाइडिंग रोड पर उस समय हुआ जब पंचकूला नंबर की कार में सवार चालक सेक्टर-7 पंचकूला की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
बाइक सवार होमगार्ड सेक्टर 7/8 के डिवाइडिंग की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह वी-5 रोड के एंट्री एग्जिट पर पहुंचा उसी दौरान उसकी बाइक और कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड को गंभीर चोट आई जिसके चलते उसे तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जिसके चलते उसके सिर में गहरी चोट आई। सेक्टर 26 थाना पुलिस का कहना है कि घायल होमगार्ड की स्थिति नाजुक होने के चलते उसके बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी कार चालक की पहचान पंचकूला सेक्टर 15 के रहने वाले रिजूल कुमार (21) के रूप में हुई।
विज्ञापन
सात मीटर तक घसीटते गई कार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा कार की तेज रफ्तार के चलते हुआ बताया जा रहा है। दरअसल मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास से घसीटते हुई आई कार के पहिया के निशानों की फोटोग्राफी कराई है। जहां घटनास्थल से करीब 7 मीटर पहले से तेज रफ्तार कार के घसीटते हुए आने के चलते पहिया के निशान मिले हैं।