{"_id":"f34c87c3b4d7e81ab2b66e26add73996","slug":"bike-duppatta-lady-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में चुन्नी फंसी, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में चुन्नी फंसी, महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नंदगढ़ के पास अपने पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला बाइक में चुन्नी फंसने के कारण सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।
महिला के परिजनों के बयान पर झुनीर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के मायके वालों का कहना है कि उनके रोकने के बाद भी उसका पति जबरदस्ती उसको साथ ले आया और रास्ते में यह घटना घटी।
गांव साहनेवाल की गुड्डी देवी ने बताया कि उनकी लड़की सुखविंदर कौर की शादी संगरूर के गांव मूनक वासी परमजीत सिंह से हुई। सुखविंदर कौर उर्फ सुखी इन दिनों अपने मायके साहनेवाल आई हुई थी। परमजीत सिंह उसे जबरदस्ती अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया।
गांव नंदगढ़ के पास सुखविंदर कौर की चुन्नी बाइक में फंस गई और गिरकर उसकी मौत हो गई। परिवार ने उसके पति परमजीत सिंह का इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद झुनीर पुलिस ने परमजीत सिंह पुत्र नारायण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा बरेटा पुलिस ने विवाहिता नीतू पुत्र सतपाल शर्मा वासी बरेटा के बयानों पर दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में उसके पति अनु शर्मा पुत्र स्व. रामलाल बरेटा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।