फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike collides with wall, person dies

दीवार से टकराई बाइक, व्यक्ति की मौत

Mon, 01 Jun 2020 12:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with wall, person dies
लालड़ू। दप्पर कॉलोनी की संपर्क सड़क से जा रहे 41 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण दीवार से टकरा जाने से मौत हो गई। व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

लैहली पुलिस ने बताया कि राम लोटन पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी गांव खंज्जनपुर, थाना मैलानी, जिला लखिनपुर खेड़ी (यूपी) जो लैहली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और गांव दप्पर में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। राम लोटन मोटरसाइकिल पर दप्पर से कॉलोनी की ओर जा रहा था कि अचानक उसके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और पास की दीवार से टकरा जाने से उसके सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

राहगीरोें ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संतराम के बयान पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed