{"_id":"59304e654f1c1b7508bdc191","slug":"bike-accident-in-moga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल हादसे के साथ मृतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के गांव लौंगीविंड के पास वीरवार सुबह करीब 9 बजे सड़क में खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बच्चे समेत चार की मौत हो गई। वहीं इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतकों में से एक बाइक पर 4 और दूसरे पर 3 लोग सवार थे।
थाना कोट ईसेखां प्रमुख इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में गुरमेल सिंह निवासी गांव शेरपुर तायबा ने बताया कि उनके दादा की मौत हो गई थी। बुधवार अंतिम अरदास में उनकी बहन बलवीर कौर, जीजा राजिंदर सिंह उर्फ बसंत निवासी गांव चब्बा (जीरा) अपने 6 साल के बेटे अर्शदीप सिंह के साथ आए थे।

ओवरटेक के चक्कर में चली गई जान
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल
- फोटो : अमर उजाला
वे वीरवार सुबह 9 बजे बाइक पर वापस अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ उसकी दसवीं कक्षा में पढ़ती भतीजी मोनिका (16) भी उनके साथ जा रही थी। इस दौरान गांव लौगीविंड में सड़क में खडे़ ट्रक को ओवरटेक करते उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में उनके भांजे अर्शदीप सिंह (6) भतीजी मोनिका (16) और जीजा राजिंदर सिंह उर्फ बसंत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बहन बलवीर कौर घायल हो गई। उसको स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
वहीं दूसरे बाइक सवार हादसे में घायल हुए सुनील सिंह वासी गांव भूंदड़ी (जगरांव) जिला लुधियाना ने बताया कि वह अपनी बुआ के पास गांव चंदी आए हुए थे। वह अपने पिता गुरचरन सिंह और एक रिश्तेदार कश्मीर सिंह के साथ बाइक पर अपने गांव वापस जा रहे थे। गांव लौंगीविंड के पास यह हादसा हो गया। इसमें उनके पिता गुरचरन सिंह की मौत हो गई और कश्मीर सिंह घायल हो गया।