फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   biggest hurdle of International flights from Chandigarh is custom clearance

चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए नहीं मिली कस्टम क्लीयरेंस

Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
biggest hurdle of International flights from Chandigarh is custom clearance
प्लेन - फोटो : demo pics

चंडीगढ़ से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है कस्टम क्लीयरेंस और इमिग्रेशन। अब तक नहीं मिली मंजूरी। दरअसल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं शुरू हो पाने का मुख्य कारण विमानन कंपनियों को मिलने वाली सुविधाओं का अभाव है। यहां से विमानन कंपनियों को अभी तक कस्टम क्लीयरेंस और इमिग्रेशन फैसिलिटी नहीं दी गई। इस कारण यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं शुरू हो पाई है।

विज्ञापन


विमानन कंपनियों को दिल्ली से कस्टम क्लीयरेंस मिले, तभी इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल स्पष्ट तरीके से मिलेगा। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया ने दिल्ली से कस्टम क्लीयरेंस और इमिग्रेशन फैसिलिटी मांगी थी, लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यह सुविधा नहीं दी गई है। इस कारण अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी नहीं हो सका है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए पंजाब से कस्टम क्लीयरेंस मिल गई है लेकिन दिल्ली कस्टम से यह क्लीयरेंस नहीं मिली है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए नई दिल्ली से चंडीगढ़ डोमेस्टिक फ्लाइट से लिकर अपलिफ्ट करने के लिए दिल्ली से कस्टम क्लीयरेंस चाहिए।
विज्ञापन

 
अधिकृत कैटरर्स के नाम भी नहीं सौंपी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने
फ्लाइट शुरू करने में एक और दिक्कत इमिग्रेशन फैसिलिटी की है, जो अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। यह काम भी एयरपोर्ट प्रबंधन का है। इमिग्रेशन फैसिलिटी देने में एक बड़ी परेशानी एयरपोर्ट पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। अभी तक ऑफिस अलॉट नहीं किए गए हैं।  इंडिगो ने लिखा है कि एयरपोर्ट पर कैटरिंग के मामले में चंडीगढ़ को स्थानीय स्तर पर लोगों को सुविधा मुहैया करानी होगी। यह जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी की होती है । चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ऐसी कोई लिस्ट नहीं दी है, जिसमें अधिकृत कैटरर्स के नाम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया काम्बो फ्लाइट शुरू करने को तैयार
 एयर इंडिया चंडीगढ़ से कॉम्बो फ्लाइट शुरू करने को तैयार है। एयर इंडिया ने भी ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से फाइनल क्लीयरेंस मांगी है। यह क्लीयरेंस मिलते ही एयर इंडिया चंडीगढ़ से कॉम्बो फ्लाइट शुरू कर देगा। इसके तहत यहां से दिल्ली होते हुई फॉरेन डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट होगी।


सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी, चंडीगढ़ ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इमिग्रेशन फैसिलिटी और कस्टम ऑफिस जल्द ही अलॉट कर दी जाएगी। वहीं कस्टम क्लीयरेंस पंजाब से मिल गई है अभी यह दिल्ली से नहीं मिली है। दिल्ली से यह क्लीयरेंस मिलने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed