{"_id":"63269682537290053c16f55c","slug":"big-road-accident-in-haryana-kurukshetra-four-killed-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 10 घायल
Sun, 18 Sep 2022 09:25 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:25 AM IST
सार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुर कोलिया गांव के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुर कोलिया गांव के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाल्मीकि समाज के करीब 40 श्रद्धालु एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली में गांव पिंडारसी जिला कुरुक्षेत्र से गांव हबाना शाहबाद में बाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित सत्संग के लिए निकले थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली जीटी रोड पर गांव खानपुर कोलियों के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी (20) पुत्री बलवान गांव निगदू जिला करनाल, अंजलि पुत्री प्रीतम निवासी गांव पिंडारसी, इसरो पत्नी रामदिया वासी गांव सोलू माजरा जिला कैथल और बोहती देवी पत्नी पाला राम वासी गांव पिंडारसी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 10 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन