{"_id":"65e2b7deef7ba4e5490e927e","slug":"big-revelation-in-the-post-mortem-report-of-young-farmer-shubhakaran-singh-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: सिर पर मेटल के छर्रे लगने से शुभकरण की हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: सिर पर मेटल के छर्रे लगने से शुभकरण की हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Sat, 02 Mar 2024 10:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:58 AM IST
सार
युवा किसान शुभकरण सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेटल (धातु) के छर्रे लगने से शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। इस मामले में पटियाला के पातड़ां थाने में पुलिस पहले ही अज्ञात लोगों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
किसान शुभकरण सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर टकराव के दौरान जान गंवाने वाले बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह (21) की मौत सिर पर मेटल के छर्रे लगने से हुई थी। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों के बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक सीटी स्कैन में शुभकरण के सिर में मेटल के कई छर्रे होने का पता चला है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। अब इन छर्रों की बैलिस्टिक माहिरों से जांच कराई जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि किस तरह की गन का इस्तेमाल किया गया है। विस्तृत रिपोर्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है। हालांकि, मुझे पता चला है कि शुभकरण की मौत सिर पर गन शॉट के घाव से हुई है। आगामी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पहले कहा था कि शुभकरण को रबड़ बुलेट भी लगी हो सकती है, क्योंकि उस समय हरियाणा पुलिस रबड़ की गोलियां चला रही थी। हालांकि हरियाणा के डीजीपी ने कहा था कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर किसी भी पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया। केवल आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया।