फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big revelation in the murder of woman in Chandigarh

Chandigarh News: पति ने पत्नी को खाली प्लॉट में बुलाया... गला दबाया, लाश मिलने के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 19 Nov 2023 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 08:01 PM IST
सार

मृतका अर्चना की हल्लोमाजरा के रमेश कुमार से तीन वर्ष पूर्व परिवार की मर्जी के बिना शादी हुई थी। मृतका का प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को खाली प्लाट में बुलाया और हत्या कर दी। विसरा रिपोर्ट आने पर असल कारणों का पता चलेगा। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Big revelation in the murder of woman in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में बीते शुक्रवार की दोपहर जिस महिला की लाश मिली थी, उस मामले में अहम खुलासा हुआ है। महिला के पति रमेश कुमार ने उसके प्रेम प्रसंग से परेशान होकर हत्या की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हल्लोमाजरा निवासी मृतका की 28 वर्षीय बहन कंचन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार दोपहर फेज एक में एक खाली प्लॉट में महिला की लाश मिली थी। उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। मृतका अर्चना की हल्लोमाजरा के रमेश कुमार से तीन वर्ष पूर्व परिवार की मर्जी के बिना शादी हुई थी। मृतका का प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को खाली प्लाट में बुलाया और हत्या कर दी। विसरा रिपोर्ट आने पर असल कारणों का पता चलेगा। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

शराब फैक्ट्री में काम करते थे दोनों

मृतका औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित शराब फैक्ट्री में नौकरी करती थी। यहीं उसकी आरोपी से बातचीत बढ़ी और दोनों ने तीन वर्ष पहले परिजनों की सहमति के बिना शादी कर ली थी। इसके बाद रमेश पत्नी को लेकर अपनी बहन की शादी के लिए इसी वर्ष अप्रैल में यूपी के गोंडा चला गया। वहां उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। पत्नी वापस आ गई और वह किसी सन्नी के साथ संपर्क में आ गई। दोनों शादी करना चाहते थे। महिला उसके साथ ही रहने लगी। हालांकि परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। रमेश ठीक होने पर वापस आया तो उसे अपनी पत्नी के सन्नी से संबंध के बारे में खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगे। अर्चना पिछले एक महीने से सेक्टर 27 की एक कोठी में काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed