फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big revelation about person who gave national secret information to Pakistan

Punjab: जवानों की वर्दी सीने वाला निकला जासूस, हर बात को गौर से सुनता फिर पाकिस्तान भेजता, खुलासे से सब हैरान

Sun, 29 Oct 2023 11:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 11:24 AM IST
सार

मकबूलपुरा थाने के एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी दीपू पाकिस्तान में कुछ लोगों के साथ देश की खुफिया जानकारियां साझा कर रहा है। इसके पाकिस्तानी तस्करों और आईएसआई के संपर्क में होने की सूचना मिली है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में उसके पाकिस्तान के तस्करों समेत कुछ अन्य लोगों के साथ संबंध होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Big revelation about person who gave national secret information to Pakistan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में सेना की की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान को भेजने वाले दीप सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को काबू कर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी छेहरटा की भल्ला कॉलोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन

सेना और बीएसएफ की वर्दी सीते-सीते बन गया जासूस

दीप सिंह उर्फ दीप आर्मी कैंट के सामने सन्नी टेलर नामक दुकान चलाता था। वह अपनी टेलर की दुकान में ज्यादातर भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों की वर्दियों की सिलाई करता था। उसके पास वर्दी सिलवाने सेना और बीएसएफ के जवान आते थे। वह उनकी बातों को बड़े ध्यान से सुनता था। शेर शाह सूरी रोड पर स्थित राधा स्वामी डेरे के पास टेलर की दुकान करते-करते आरोपी पाकिस्तान का जासूस बन गया। अपने पास आने वाले जवानों की लोकेशन और अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल करता था। इसके अलावा सीमा की संवेदनशील जगहों की जानकारी भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजता था।

विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि उक्त जानकारियों के बदले उसके बैंक खातों में पाकिस्तान से रुपये भेजे जाते। पुलिस ने उसके घर को खंगाला और उसके बैंक खातों को सीज करने की तैयारी भी कर ली। पुलिस की टीम छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार को उसके बैंक खातों को खंगालेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि वह यह काम कब से कर रहा है और अब तक पाकिस्तान की तरफ से कितना पैसा मंगवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिले पाकिस्तानी तस्करों के नंबर

मकबूलपुरा थाने के एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी दीपू पाकिस्तान में कुछ लोगों के साथ देश की खुफिया जानकारियां साझा कर रहा है। इसके पाकिस्तानी तस्करों और आईएसआई के संपर्क में होने की सूचना मिली है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में उसके पाकिस्तान के तस्करों समेत कुछ अन्य लोगों के साथ संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोन बरामद कर लिया है। इसमें पाकिस्तानी तस्करों और कुछ अन्य लोगों के नंबर मिले हैं। मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed