{"_id":"5c759fc0bdec22093e7c1428","slug":"big-reveals-on-pakistan-after-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः हमले के डर से पाक ने 20 किमी तक खाली करवाए थे आतंकी ठिकाने, भारत ने ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः हमले के डर से पाक ने 20 किमी तक खाली करवाए थे आतंकी ठिकाने, भारत ने ऐसे दिया जवाब
Wed, 27 Feb 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल सुबह हुई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक ने जहां पाकिस्तान के होश उड़ा दिए हैं, वहीं इस प्रकरण में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह फेल रही। सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने पुलवामा अटैक के बाद पाक सरकार और फौज को यह सूचना दे दी थी कि भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है।
विज्ञापन
इसके चलते पुलवामा अटैक के ठीक अगले दिन 15 फरवरी से ही पाकिस्तानी फौज एलओसी पर बने पाक समर्थित आतंकियों के लांचिंग पैड खाली करवा रही थी। बीस किलोमीटर तक के सभी लांचिंग पैड से आतंकियों को बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ट्रेनिंग सेंटर में भेज दिया गया था। लेकिन इस बार भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में आतंक के इस अड्डे को ही उड़ा दिया। यह आतंकी कैंप पाकिस्तान के मुजफराबाद से सिर्फ 24 किलोमीटर दूर है और इसी शहर से पाकिस्तान इस कैंप को विभिन्न तरह की मदद उपलब्ध करवाता था।
विज्ञापन
जनवरी से टारगेट पर था आतंकी कैंप
दरअसल, भारतीय सेना बालाकोट स्थित इस आतंकी कैंप पर जनवरी माह से ही निगाहें गढ़ाए बैठी थी। खुफिया सूत्रों के मुताबिक पिछले माह भी इस कैंप में 80 से 100 आतंकियों और ट्रेनर होने की सूचना थी। लेकिन पुलवामा अटैक के बाद यहां आतंकियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
विज्ञापन