फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals in murder case of two year old child

प्रेमी की रुक जाए शादी सिर्फ इसलिए की मासूम की हत्या, शव वाशिंग मशीन में डाला

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in murder case of two year old child
दो वर्षीय मासूम की फाइल फोटो।

मामा के प्रेम संबंध ने दो साल के मासूम भांजे अधिराज की जान ले ली। मृतक मासूम के मामा का विवाहित पड़ोसन से पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। अब जब प्रेमी की शादी की खबर विवाहिता को मिली तो उसने उसकी शादी रुकवाने के लिए साजिश रचनी शुरू कर दी। जिसमें दो साल के अधिराज को अपनी जान गंवानी पड़ी। डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता करके एक दिन में बच्चे की मर्डर की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में डीएसपी सब डिवीजन हरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम गांव खुखरैण में अधिराज निवासी फरीद सराय थाना सुल्तानपुर लोधी एक सप्ताह पहले अपनी मां सुनीता रानी के साथ गांव खुखरैण में मामा गगनदीप उर्फ गग्गा के विवाह समारोह में शरीक होने आया था। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे दो साल का अधिराज पड़ोसन मनप्रीत कौर उर्फ राज के घर अपने भाई गुरनूर सिंह व बहन अर्शदीप कौर के साथ खेलने गया था। 

विज्ञापन

Big reveals in murder case of two year old child
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

कुछ देर बाद दोनों बच्चे गुरनूर सिंह व अर्शदीप घर वापस आ गए लेकिन अधिराज वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अधिराज के न मिलने के चलते पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर मलकीत सिंह के घर पर पूरे मामले को लेकर जांच की तो तलाशी के दौरान बच्चे को कपड़े धोने वाली मशीन के ड्रायर से बरामद किया। 

बच्चे ही हालत गंभीर होने के चलते उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान मनदीप कौर उर्फ राज ने बताया कि उसका प्रेम संबंध गगनदीप सिंह के साथ एक साल पहले शुरू हुआ था। जब उसे गगनदीप सिंह की शादी का पता चला तो उसने गगनदीप की शादी रुकवाने के लिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले को लेकर अलग-अलग धाराओं के तहत मनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

तलाशी के दौरान बार-बार वाशिंग मशीन के आगे खड़ी हो जाती थी राज

मंगलवार को पुलिस जब अधिराज की तलाश के लिए जितनी बार राज के घर जाती रही, उतनी बार ही वह वाशिंग मशीन के आगे खड़ी हो जाती। लेकिन हर बार पुलिस को तलाशी में खाली हाथ लौटना पड़ता। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को गहनता से खंगालकर कोई क्लू ढूंढती लेकिन बार-बार राज के मशीन के आगे खड़ा होने के चलते पुलिस को शक हो गया, जैसे ही उन्होंने वाशिंग मशीन खोली तो उसके ड्रायर से कंबल में लिपटे अधिराज को कपड़े के ढेर के नीचे से बरामद किया।

राज से अफेयर का गगन के परिवार को भी था पता
डीएसपी के अनुसार गगनदीप और राज के संबंध का दोनों के परिवार को मालूम था और राज का बाकायदा गगनदीप के घर आना-जाना भी था। डीएसपी के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों के रिश्ते के बारे में पूरे गांव में भी खूब चर्चा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed