फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals in murder case of two ASI in Ludhiana

दो एएसआई की हत्या का मामला: गांव कोठे बग्गू में किराये के मकान पर रहते थे गैंगस्टर, पुलिस ने मारा छापा

Tue, 18 May 2021 09:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 May 2021 09:02 PM IST
सार

लुधियाना की जगरांव अनाज मंडी में दो एएसआई की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्यारोपी गैंगस्टर जगरांव के पास गांव कोठे बग्गू में किराये के एक मकान में रह रहे थे। पुलिस ने जब इन गैंगस्टरों की तस्वीर जारी की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीण ने इन गैंगस्टरों की सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Big reveals in murder case of two ASI in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब का खुफिया तंत्र किस कदर फेल हो चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पहले जगरांव की अनाज मंडी में सरेआम दो एएसआई की हत्या करने वाले गैंगस्टर गांव कोठे बग्गू में किराये पर ही रह रहे थे। यह गांव जगरांव से कुछ किलोमीटर दूरी पर है। 

विज्ञापन


जगरांव पुलिस ने जैसे गैंगस्टर के पोस्टर को जारी किया, उसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मंगलवार को आईजी नौनिहाल सिंह सहित कई आला अधिकारियों ने गांव में उस घर पर छापा मारा और तलाशी ली। इस मामले को लेकर कई लोगों से पुलिस पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन

 
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर जगरांव के नजदीक गांव कोठे बग्गू में एक किराये के घर में कई महीनों से रह रहे थे। यह घर किसी एनआरआई हरदीप सिंह का है, जो कि कनाडा में रहता है। घर को किराये पर दिलाने के लिए प्रापर्टी डीलर सर्वजीत सिंह भुटटों ने पहल की थी। दर्शन सिंह सहोली की गवाही पर यह घर किराये पर दिया गया था। इस किराये के घर की डील 20 नवंबर 2020 की है। रेंट एग्रीमेंट में बलजिंदर सिंह उर्फ बब्बी निवासी माहला खुर्द मोगा का आधार कार्ड लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मकान दिलवाने वाले डीलर सरबजीत सिंह भुट्टो एवं ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस मकान की जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई सुराग भी लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed