फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals about Kerala gang who supply Remdesivir Injection Illegally

कोरोना संकट : मांग बढ़ी तो रेमडेसिविर बनाना किया शुरू, 11 हजार मुंबई भेजी, मंत्री के रिश्तेदार का नाम आ रहा सामने

Tue, 20 Apr 2021 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Big reveals about Kerala gang who supply Remdesivir Injection Illegally
Remdesivir - फोटो : social media

बिना अनुमति तीन हजार रेमडेसिविर दवा बनाकर महंगे दामों पर बेचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी की जांच में सामने आया कि 11 हजार रेमडेसिविर मुंबई के ठाणे भेज दी गई। एसआईटी अब जल्द मुंबई रवाना होगी। वहीं, दूसरी ओर मामले में एक बड़े मंत्री के रिश्तेदार का नाम भी सामने आ रहा है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस इसका बड़ा खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


उधर, एसआईटी ने फार्मा कंपनी के मालिक समेत दो लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। एसआईटी इनकी भूमिका की जांच करेगी। शक है कि कंपनी में इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयां बनाई जा रही थीं और किसी को खबर तक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों के जांच में शामिल होने के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने रेमडेसिविर बनाने का गोरखधंदा 11 अप्रैल से शुरू किया था। पांच दिन बाद 16 अप्रैल को मुंबई के ठाणे में 11 हजार रेमडेसिविर की सप्लाई भेजी गई थी। हालांकि, पुलिस को आरोपियों के बयान अलग-अलग लग रहे हैं। इसके चलते पुलिस यह जांच कर रही है कि इस दवाई की सप्लाई ठाणे में ही की गई या फिर इसे किसी अन्य राज्य में भी भेजा गया। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैटिंग से होती थी डील 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक बड़े होटल में रेमडेसिविर दवा के खरीद-फरोख्त के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक-दूसरे से बात करने के लिए ज्यादातर व्हाट्सएप चैटिंग का इस्तेमाल करते थे या फिर मीटिंग कर एक-दूसरे से मिला करते थे। आरोपी अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस अब इनके व्हाट्सएप कॉलिंग व चैटिंग की भी जांच कर रही है। 

ऐसे हुआ था खुलासा 
ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-17 के एक बड़े होटल से केरल निवासी अभिषेक, फिलिप जैकब, केपी फ्रांसिस, साउथ दिल्ली के कालका निवासी सुशील कुमार, भोपाल निवासी प्रभात त्यागी को रेमडेसिविर दवा को अवैध तरीके से बेचने की डीलिंग करते पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने बद्दी स्थित फार्मा कंपनी के डायरेक्टर गौरव चावला को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी चार दिन के रिमांड पर हैं।

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते फार्मासिस्ट गिरफ्तार
उधर, रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने पर पंचकूला के सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी रामकला कालोनी बहादुरगढ़ जिला झज्जर के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच सेक्टर- 26 पंचकूला की टीम ने 18 अप्रैल को सेक्टर-11 पंचकूला से अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना पर छापा मारा था। इसमें क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और पंचकूला ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी की टीम ने जांच की। 

क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने नकली ग्राहक तैयार करके रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए कॉल किया जो प्रति इंजेक्शन का मूल्य 13000 रुपये में देने के लिए कहा। नकली ग्राहक क्राइम ब्रांच के सदस्य इंजेक्शन खरीदने गए। इंजेक्शन का सौदा तय करने के बाद क्राइम ब्रांच इंचार्ज अमन कुमार को सूचित किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 18 इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed