{"_id":"580252654f1c1b762b2902ff","slug":"big-reshuffle-in-punjab-police-7-senior-police-officer-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों की मांग पर लुधियाना के एडीसीपी जसविंद्र सिंह का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों की मांग पर लुधियाना के एडीसीपी जसविंद्र सिंह का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने देर शाम लुधियाना के एडीसीपी जसविंद्र सिंह का तबादला कर दिया। जसविंद्र सिंह को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने केलिए कहा गया है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेसी सिंह के तबादले के लिए अड़े थे। कांग्रेसियों की मांग थी कि लुधियाना के एडीसीपी को तत्काल बदला जाए।
धरने पर बैठे कांग्रेसी एकतरफा कार्रवाई से भड़के हुए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी को इस मामले में जांच के लिए भेजा। डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद ही यह तबादला हुआ है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक एस के अस्थाना आईजीपी बठिंडा को आईजीपी मॉडर्नाईजेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जबकि प्रमोद बान,आईपीएस को आईजीपी एसपीयू पंजाब नियुक्त किया गया है।
लोक नाथ आंगरा को कमिश्नर आफ पुलिस अमृतसर, एसके सिंह को आईजी सुरक्षा, एके पांडे को आईजीपी मानवीय अधिकार पंजाब, अमर सिंह चाहल को डीआईजी पटियाला और बलकार सिंह सिद्धू को डीआईजी इंटेलीजेंस नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने धरने पर बैठे कांग्रेसियों को यह आश्वासन दिया था कि वे इस संदर्भ में शीघ्र कार्रवाई करेंगे। जबकि कांग्रेसियो ने यह एलान किया था कि वे भी तभी धरना समाप्त करेंगे। जब इस मामले में सरकार कार्रवाई करेगी।