फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reshuffle in Punjab Police, 7 senior police officer transfer

कांग्रेसियों की मांग पर लुधियाना के एडीसीपी जसविंद्र सिंह का तबादला

Sat, 15 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
Big reshuffle in Punjab Police, 7 senior police officer transfer
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
पंजाब सरकार ने देर शाम लुधियाना के एडीसीपी जसविंद्र सिंह का तबादला कर दिया। जसविंद्र सिंह को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने केलिए कहा गया है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेसी सिंह के तबादले के लिए अड़े थे। कांग्रेसियों की मांग थी कि लुधियाना के एडीसीपी को तत्काल बदला जाए।
विज्ञापन


धरने पर बैठे कांग्रेसी एकतरफा कार्रवाई से भड़के हुए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी को इस मामले में जांच के लिए भेजा। डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद ही यह तबादला हुआ है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक एस के अस्थाना आईजीपी बठिंडा को आईजीपी मॉडर्नाईजेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जबकि प्रमोद बान,आईपीएस को आईजीपी एसपीयू पंजाब नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


लोक नाथ आंगरा को कमिश्नर आफ पुलिस अमृतसर, एसके सिंह को आईजी सुरक्षा, एके पांडे को आईजीपी मानवीय अधिकार पंजाब, अमर सिंह चाहल को डीआईजी पटियाला और बलकार सिंह सिद्धू को डीआईजी इंटेलीजेंस नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने धरने पर बैठे कांग्रेसियों को यह आश्वासन दिया था कि वे इस संदर्भ में शीघ्र कार्रवाई करेंगे। जबकि कांग्रेसियो ने यह एलान किया था कि वे भी तभी धरना समाप्त करेंगे। जब इस मामले में सरकार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed