फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reshuffle in Chandigarh BJP... Hukam and Jindal given the command of General Secretary

Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल... हुकम और जिंदल को महासचिव की कमान

Wed, 03 Jan 2024 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Big reshuffle in Chandigarh BJP... Hukam and Jindal given the command of General Secretary
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा के ऑप्रेशन कायाकल्प के बाद अब संगठनात्मक स्तर पर अन्य राज्यों में भी इस दिशा में काम शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें कई पदाधिकारियों के पद बदले गए हैं तो कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंगलवार को गठित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में हुकम चंद और अमित जिंदल को प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी गई है। दोनों पदाधिकारियों की पदोन्नति हुई है। इससे पहले हुकम चंद प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव और अमित जिंदल कोषाध्यक्ष थे। इनके अलावा महासचिव के पद पर रहे रामवीर भट्टी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। देविंदर सिंह बबला उपाध्यक्ष बने रहेंगे। कैलाश चंद जैन को भी प्रदेश प्रवक्ता से पदोन्नत कर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नए चेहरों में राज किशोर, शक्ति प्रकाश देवशाली, सुनीता धवन, जगतार सिंह जग्गा और पूनम शर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस कसरत को आगामी लोकसभा और शहर में प्रस्तावित मेयर चुनाव के मद्देनजर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव के पद पर कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पूर्व मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार के अलावा संजीव कुमार राणा, शशिशंकर तिवारी, रुचि सेखड़ी, रमेश सहोड़, गौरव गोयल और सुभाष कुमार मौर्य के नाम शामिल हैं। वहीं, प्रदीप कुमार बंसल और अवि भसीन को कोषाध्यक्ष, दीपक मल्होत्रा, मनीश शर्मा और संजय पुरी को राज्य कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. धर्मिंद्र तयाल, गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, नरेश अरोड़ा और विजय राणा को पार्टी प्रवक्ता लगाया गया है। महेंद्र निराला को सोशल मीडिया प्रभारी जबकि राजीव कुमार को आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। हीरा नेगी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। वहीं, महकवीर सिंह संधू को युवा मोर्चा अध्यक्ष जबकि जावेद अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed