{"_id":"57cd8a8b4f1c1bbe30317ff9","slug":"big-relief-to-many-officers-in-haryana-jat-reservation-protest-voilence-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा मामला, अफसरों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा मामला, अफसरों को मिली बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा के मामले में सवालों के घेरे में आए अफसरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। एक ओर जाट आरक्षण आंदोलन की जांच के लिए गठित प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को लेकर सियासी पारा गरम है, तो दूसरी तरफ गृह विभाग ने कमेटी की ओर से सवालों के घेरे में लाए गए अधिकारियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।
हरियाणा में फरवरी माह में आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बीच अफसरों की भूमिका की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट में कई अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे, जिनमें शामिल 17 अधिकारियों को गृह विभाग ने अब सुनवाई का मौका दिया है। इनमें 12 डीएसपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। जबकि पांच आईपीएस अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी कमेटी ने सवाल उठाए थे।

सुनवाई के लिए जांच अधिकारी की नियुक्ति होगी
जसिया में आयोजित समिति के सम्मान समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
गृह विभाग इन मामलों पर सुनवाई के लिए जल्द जांच अधिकारी भी नियुक्त करेगा। गृह सचिव रामनिवास ने एक सवाल के जवाब में बताया कि 12 डीएसपी और पांच आईपीएस जिन्हें आरक्षण आंदोलन के दौरान लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना गया था, उन्हें नोटिस भेजे गए थे। इनके जवाब मिल चुके हैं, जिसके अध्ययन के बाद उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाएगा।
गृह सचिव ने कहा कि इसके लिए जांच अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि गुण-दोष का सही मायने में आकलन हो सके। इसके बाद ही इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई होगी। गृह सचिव ने बताया कि सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद ही केाई निर्णय लिया जाएगा। आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन पुलिस कर्मियों पर सवाल उठाए गए थे, उन पर पहले ही डीजीपी की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है।