{"_id":"c35f08e5d4cd1b4072e613bf8cc9c135","slug":"big-relief-to-electricity-consumer-of-haryana-by-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं को सरकार का नवरात्र तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं को सरकार का नवरात्र तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Oct 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बढ़े हुए बिजली बिलों से राहत की उम्मीद लगाए उपभोक्ताओं को खट्टर सरकार ने लंबे मंथन के बाद मामूली राहत दी है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दरों का स्लैब तय करने के लिए पूर्व की टेलिस्कोपिक प्रणाली को फिर से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ताओं को दो माह के बिल में अधिकतम 150 रुपये तक की राहत मिल सकती है। इसके अलावा आयोग ने 501 से 800 यूनिट का एक नया स्लैब बना दिया है, जिससे अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बीते सप्ताह बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ जन सुनवाई के बाद विनियामक आयोग ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वीरवार को आयोग ने अपने फैसले में बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया। न ही प्रति यूनिट बिजली के बिल में जुड़ने वाले एफएसए व अन्य प्रभारों में कोई रियायत दी है।
विज्ञापन
ये हैं पांच स्लैब: बिजली बिल तैयार करने के लिए अपनाई गई नवीनतम प्रणाली को रद्द करते हुए आयोग ने पुरानी प्रणाली के तहत पांच स्लैब बना दिए हैं। इसके तहत 0-50 यूनिट तक बिजली के दाम 2.70 रुपये प्रति यूनिट, 51-100 यूनिट तक 4.50 रुपये, 101-250 यूनिट तक 5 रुपये, 251-500 यूनिट तक 6.05 रुपये और 501-800 तक 6.75 रुपये प्रति यूनिट लगेगा।
नई प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं पर प्रत्येक स्लैब में मात्र एक यूनिट बढ़ जाने पर ही अगले स्लैब का पूरा लोड आ जाता था। नए स्लैब के तहत 0-51 और 100 यूनिट तक बीपीएल परिवारों को अब 115 रुपये ही देने होंगे, जो पहले 120 रुपये से अधिक हो रहे थे।
विनियामक आयोग ने हाल ही में उपभोक्ताओं को आए बिजली के बिलों को बारे में भी साफ कर दिया है कि यह बिल उपभोक्ताओं को भरने होंगे, इनमें कोई रियायत नहीं दी जा सकती।