फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big relief for Municipal Corporation: Budget will not cut by 20 percent

नगर निगम को बड़ी राहत : बजट से नहीं होगी 20 प्रतिशत की कटौती

Thu, 03 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Big relief for Municipal Corporation: Budget will not cut by 20 percent
चंडीगढ़। नगर निगम के लिए बुधवार को दिन राहत की खबर लेकर आया है। कोरोना महामारी के कारण बजट में जो 20 प्रतिशत की कटौती की गई थी, अब उस पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। निगम पार्षदों ने सदन की बैठक में प्रशासन से गुहार लगाई थी कि कोरोना महामारी के कारण अनुमानित राजस्व नहीं आ पाया है इसलिए बजट में कटौती न की जाए। इसे प्रशासन ने मान लिया है और अब निगम को पूरे 425 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से पत्र मिला है कि निगम के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती नहीं होगी। निगम ने फरवरी माह में प्रशासन से 425 करोड़ की ग्रांट मांगी थी। कोरोना के कारण बजट में 20 प्रतिशत की कटौती हो गई है। इससे निगम के पास केवल 340 करोड़ की ग्रांट ही बची थी। वहीं महामारी के दौरान राजस्व भी घटकर 321 करोड़ रुपये रह गया। निगम आयुक्त ने कहा था कि हमारे पास कुल 580 करोड़ का बजट है जबकि अनिवार्य खर्चे 597 करोड़ के हैं। इसके अलावा 121 करोड़ के कार्य जो कि आवंटित हो चुके हैं, उनके लिए भी फंड की व्यवस्था की जानी है। ऐसे में निगम को खर्च चलाना मुश्किल हो गया। प्रशासन से मांग की गई कि 20 प्रतिशत बजट न काटा जाए, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

इस माह का बजट भी मिला घटकर
इस निर्णय से पहले निगम को इस साल लगातार घटकर ही बजट मिला है। पहले निगम तीन-तीन माह में निगम को बजट आवंटित करता था। महामारी में बचत की ओर ध्यान देते हुए प्रशासन ने निगम को कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर हर माह बजट देना शुरू कर दिया। अप्रैल व मई में 35-35 करोड़, जून-जुलाई में 64 करोड़, अगस्त-सितंबर में 30-30 करोड़, अक्तूबर में 32 करोड़ और नवंबर में बजट के रूप में 28 करोड़ रुपये मिले थे। अब तक निगम को कुल 254 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। वहीं अब 171 करोड़ रुपये शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर निगम के बजट में जो कटौती होनी थी। वह अब नहीं होगी। निगम ने अपनी वित्तीय समस्याएं बताते हुए प्रशासन से बजट न काटने की अपील की थी। जिसे स्वीकार कर लिया है।
अरुण कुमार गुप्ता, वित्त सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed