फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Politicians Defeated in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा चुनाव के नतीजों में कई धुरंधर धराशायी

Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Big Politicians Defeated in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के नतीजों में कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं। हारने वालों में कांग्रेस के कई मंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दुष्यंत चौटाला शामिल हैं।

विज्ञापन


खास बात यह रही है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर रोहतक में भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही है। रोहतक विधानसभा सीट से कांग्रेस के बीबी बत्रा को भाजपा के मनीष ग्रोवर से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला भी हारे चुनाव

Big Politicians Defeated in Haryana Assembly Elections 2014

रेवाड़ी सीट से हुड्डा सरकार में बिजली मंत्री रहे कैप्टन अजय सिंह यादव, नगर निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, बसपा नेता और विधानसभा में उपाध्यक्ष अकरम खान, सीपीएस अनिता यादव समेत कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा ओमप्रकाश चौटाला की प्रतिष्ठित सीट उचाना कलां से सांसद दुष्यंत चौटाला को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से दिग्गज जाट नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता चुनाव जीत गई हैं।

इसके अलावा इनेलो केप्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी हार गए है। बसपा केमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पूर्व सांसद अरबिंद शर्मा को भी भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed