फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Big news for navjot singh sidhu, Congress closed the door

बर्थडे पर सिद्धू को बड़ा झटका, कैप्टन बोले- समझौते की बात तो भूल ही जाएं

Fri, 21 Oct 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Big news for navjot singh sidhu, Congress closed the door
कांग्रेस ने किए दरवाजे बंद - फोटो : File Photo
बर्थडे के दिन नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फ्रंट से समझौते की खबरों को हास्यास्पद बताया है। वीरवार को उन्होंने साफ किया कि सिद्धू से उनकी कोई बातचीत नहीं हो रही। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक सिस्टम है। अगर राष्ट्रीय स्तर पर भी सिद्धू के साथ किसी की बात हो रही होती तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी दी जाती है। लेकिन न उन्हें इस बारे में कुछ पता है और न ही पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी को।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया

Big news for navjot singh sidhu, Congress closed the door
नवजोत सिंह सिद्धू
एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत में कैप्टन ने कहा कि पार्टी सिद्धू से किसी तरह की बात नहीं कर रही है। कैप्टन ने इस बात से भी इंकार किया कि कांग्रेस ने सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद और 13 सीटें ऑफर की हैं।

उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर समझौता पार्टियों के साथ होता है, पांच लोगों के समूह से नहीं जिनमें से चार जीतने की स्थिति में नहीं हैं। कांग्रेस हारने वाले लोगों के साथ कोई डील क्यों करेगी। उन नेताओं का क्या होगा, जिन्होंने कई साल पार्टी की सेवा की है।

कैप्टन ने कहा कि परगट सिंह ने उनसे दिल्ली में छह अक्तूबर को मुलाकात कर सीटों के समझौते की बात की थी। पर उन्होंने यही कहा था कि सीटों का समझौता पार्टियों के साथ होता है, लोगों के साथ नहीं। अगर वह आना चाहें तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed