{"_id":"594137b5866419605d8b49dc","slug":"big-movement-of-the-inlo-will-start-from-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गर्माएगा SYL का मुद्दा, 19 से इनेलो का बड़ा आंदोलन होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गर्माएगा SYL का मुद्दा, 19 से इनेलो का बड़ा आंदोलन होगा शुरु
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ 12 हलकों में प्रदर्शनों को ओर तेज करने का आह्वान किया है। अरोड़ा ने कहा की भाजपा सरकार की नीयत में खोट है, इसलिए सरकार एसवाईएल के मुद्दे पर उदासीन है।
भाजपा सरकार को किसानों का दर्द सुनाने के लिए प्रदर्शनों को तेज करना होगा, इसके लिए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने 19 से 23 जून तक के हलका प्रदर्शनों की सूची जारी की है। जिसमें 19 जून को सिरसा व रानियां में इनेलो कार्यकर्ता सिरसा में और उकलाना व बरवाला जिला हिसार के कार्यकर्ता बरवाला में प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 20 जून को जगाधरी में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हलका यमुनानगर और जगाधरी हलके के कार्यकर्ता भाग लेंगे। टोहाना हलके के कार्यकर्ता भी 20 जून को टोहाना में प्रदर्शन करेंगे। हिसार जिले में प्रदर्शन 21 जून को होगा जिसमें हलका नलवा व हिसार के कार्यकर्ता भाग लेंगे। तोशाम व लोहारू जिला भिवानी के इनेलो कार्यकर्ता 22 जून को अपने-अपने हलकों में प्रदर्शन करेंगे। वहीं 23 जून को जींद जिले के नरवाना हलके में हलका इनेलो कार्यकारिणी व सहयोगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।