{"_id":"579af8ac4f1c1b356521e787","slug":"big-loss-to-congress-in-haryana-captain-ajay-yadav-left-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कांग्रेस को तगड़ा झटका, कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, ट्विटर पर ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कांग्रेस को तगड़ा झटका, कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, ट्विटर पर ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस, ट्विटर पर किया ऐलान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव पार्टी से 30 साल पुराना रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान ट्वीट करके किया। जैसे ही ट्वीट सामने आए, राजनीति में हड़कंप मच गया। कैप्टन ने ट्वीट करके अपनी घुटन का एहसास कराया।
उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैंने अपनी जवानी और जिंदगी कांग्रेस पार्टी के लिए दी। पार्टी के लिए बतौर सच्चे सिपाही मैंने काम किया। परन्तु मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है, इसलिए मैं कांग्रेस छोड़ता हूँ। कैप्टन ने प्रदेश प्रभारी कमलनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि आपने एक महीने में हाईकमान को गुमराह किया और मेरी इज़्ज़त को कम आंका।
उन्होंने कहा कि आपका 40 साल का अनुभव है, लेकिन मैं भी पार्टी में 30 साल से काम कर रहा हूँ। मेरे पिता सच्चे कांग्रेसी थे और मैं भी। नेहरू गांधी परिवार में महान आस्था रखते हैं, परंतु पार्टी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुप्रीम हैं और बाकि तुच्छ हैं। अगर मैं हरियाणा के शीर्ष दस नेताओं ने नही तो पार्टी में रहने का क्या फायदा। कैप्टन यादव फिलहाल प्रदेश से बाहर हैं और कल दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा से कभी अच्छे नहीं रहे रिश्ते
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने फिर साधा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना
- फोटो : amar ujala
बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं में काफी समय से गुटबाजी चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा से उनके रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे। कांग्रेस हाईकमान को ये बहुत अच्छे से पता था। वे काफी समय से पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। कई बार उन्होंने बयान देकर इसका अहसास भी कराया।
कैप्टन इस बात से भी नाराज थे कि बीते दिनों हुई दिल्ली में हरियाणा के नेताओं की बैठक का न्यौता उन्हें नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी कमलनाथ ने जानबूझकर ऐसा किया। सूत्रों के मुताबिक, अब कैप्टन अजय यादव बीजेपी का रास्ता अपना सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि वे अपनी अलग पार्टी बनाएंगे।