{"_id":"aa5f21cb7d0c5019c40348d9a99befe9","slug":"big-initiate-people-will-measure-vegetable-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलः अब लोग खुद तोल सकेंगे मंडी में सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलः अब लोग खुद तोल सकेंगे मंडी में सब्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Oct 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में जाकर खरीदारी करने वाले लोग अब खुद सब्जी तोल सकेंगे। यह पहल चंडीगढ़ की सब्जी मंडी करने जा रही है। सेक्टर-26 की मंडी के प्रवेश द्वार पर जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाए जाएंगे। यहां आप मंडी से खरीदी सब्जी और फल खुद तोल सकेंगे।
विज्ञापन
लगातार कम तोलने की शिकायतें मिलने और प्रशासन के माप तोल विभाग की ओर से सब्जी विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद मार्केट कमेटी ने इन इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं को लगाने का निर्णय लिया है। अगर खरीदी गई सब्जी या फलों का वजन इन इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं पर कम पाया गया तो पहले विक्रेता को मौखिक चेतावनी दी जाएगी, फिर ग्राहक को पूरी सब्जी या फल भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
अगर फिर भी परचून विक्रेता की बार-बार कम तोलने की शिकायतें आईं तो उसे मंडी से हटा दिया जाएगा और कारोबार की मंजूरी नहीं दी जाएगी। इन इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं के पास कमेटी के कर्मचारी भी तैनात होंगे।
विज्ञापन
पैर लगाकर रोकते हैं
स्माल सेलर वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का मानना है कि मंडी में कई ऐसे विक्रेता हैं, जो सब्जी कम तोलते हैं। उनका कहना है कि ऐसे विक्रेता तराजू का एक पलड़ा अपने एक पैर से रोक लेते हैं।
अगले सप्ताह से सख्ती
मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी का कहना है कि उनके पास कई बार सब्जी कम तोलने की शिकायतें आ चुकीं हैं। उनका कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए अगले सप्ताह मंडी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाए जा रहे हैं। मंडी में कम तोलने वाले विक्रेता को अपनी दुकान नहीं लगाने दी जाएगी।
सख्ती
•कम मिला वजन तो पहले विक्रेताको चेतावनी फिर मंडी से किया जाएगा बाहर
•लगातार कम तोलने की शिकायतें आने और प्रशासन की अनदेखी के बाद मार्केट कमेटी ने लिया निर्णय
कम रेट पर बेचते हैं सब्जी
विक्रेता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सब्जी होलसेल एवं उससे कम रेट पर बेचना शुरू कर देते हैं, जिससे ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में वे सब्जी कम तोलकर अपना घाटा पूरा कर लेते हैं।
सिर्फ त्योहार पर कार्रवाई
सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि मंडी, शहर में लगने वाली साप्ताहिक मंडी के अलावा शहर के बाजारों में प्रशासन का माप तोल विभाग कभी भी कार्रवाई नहीं करता है। उनका कहना है कि विभाग सिर्फ दिवाली के दिनों में ही विभाग हरकत में आता है।
हजारों लोग आते हैं यहां
मंडी में टीन शेड के सामने 300 से 400 दुकानें सब्जी विक्रेताओं की लगती हैं, जहां खरीदारी के लिए चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली से भी लोग खरीदारी के लिए आते हैं। कई दुकानदार कम तोलकर ग्राहकों को लूट रहे हैं।