{"_id":"5aaa1fa359fe18391787eef96d444816","slug":"big-important-decision-for-military-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक परिवारों के लिए बड़ा अहम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक परिवारों के लिए बड़ा अहम फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Jul 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरामिलेट्री फोर्स में कार्यरत हरियाणा के सैनिकों के परिवारों को राहत देते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। उग्रवादी मुठभेड़ या सीमा पर शहीद सैनिकों के परिवारों को एक्सग्रेेशिया ग्रांट (अनुग्रह अनुदान) बढ़ाने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में सामरिक क्षेत्र या उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए हरियाणा से संबंधित केंद्रीय अर्द्ध-सैनिक बलों के कर्मियों के पारिवारिक सदस्यों को अनुग्रह अनुदान प्रदान करने की नीति और दिशा-निर्देशों में संशोधन करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
इससे पूर्व युद्घ और आंतकियों/उग्रवादियों के विरुद्घ कार्रवाई में मृत्यु हो जाने पर परिवार को 2.5 लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जाता था, इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार आंतरिक सुरक्षा तथा सामरिक गतिविधियों के दौरान मृत्युहो जाने पर दो लाख रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
बचान अभियान या चुनाव ड्यूटी में मृत्यु पर 20 लाख की सहायता
पहले बचाव अभियान अथवा चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर कोई सहायता नहीं दी जाती थी। अब ऐसे मामलों में भी 20 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इससे पूर्व सभी पात्र कर्मियों को 75 प्रतिशत या इससे अधिक की विकलांगता पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी जो अब बढ़ाकर 15 लाख रुपये की गई है।
50 प्रतिशत से 74 प्रतिशतकी विकलांगता के मामले में कर्मियों को 75,000 रुपये की सहायता को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तथा 25 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक की विकलांगता के मामले में सहायता राशि 50,000 से बढ़ाकर अब पांच लाख रुपये की गई है।