फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big disclosures in ram rahim sadhvi rape case

बड़ा खुलासा: दुराचार के बाद ऊंची पहुंच की धौंस देता था डेरामुखी राम रहीम

Sat, 16 Sep 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Sep 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Big disclosures in ram rahim sadhvi rape case
Ram Rahim - फोटो : File Photo
दुराचार करने के बाद डेरामुखी साध्वियों को अपनी ऊंची पहुंच की धौंस देता था, ताकि वे डर जाएं और अपना मुंह बंद रखें। साध्वियों को डेरे में रहने वाली अन्य साध्वियों से भी इस बारे में जिक्र न करने की कड़ी हिदायत थी। इसी बात को लेकर साध्वियां बहुत ज्यादा डरी हुई थीं और डेरामुखी के खिलाफ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन


उक्त खुलासा डेरामुखी को सलाखों तक पहुंचाने के लिए सीबीआई द्वारा जुटाई एविडेंस रिपोर्ट में हुआ है। ऐसे हालातों के बावजूद सीबीआई  अठारह साध्वियों तक पहुंची और उनसे आपबीती बताने की बात कही।
विज्ञापन


सभी ने बाबा के कुकर्मों की कहानी बयां तो की, लेकिन सरकारी गवाह बनने को कोई तैयार नहीं हुआ। दो साध्वियों ने सरकारी गवाह बनना स्वीकार किया और डेरामुखी के करतूतों के बारे में सीबीआई को सब कुछ  बता दिया। यही दो साध्वियां सीबीआई के लिए सबसे अहम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साध्वी ने बयानों में ये कहा

Big disclosures in ram rahim sadhvi rape case
Ram Rahim - फोटो : File Photo
एक साध्वी ने बयानों में ये कहा
सीबीआई की एविडेंस रिपोर्ट का हिस्सा बने एक पीड़ित साध्वी ने अपने बयानों में कहा कि ‘डेरामुखी ने मेरा माथा चूमा और अश्लील छेड़छाड़ करने लगे। मैंने विरोध किया तो बाबा ने मुझसे कहा कि उनका मेरे शरीर पर पूरा हक है, साध्वी बनने के बाद तुम अब तन-मन मेरे नाम कर चुकी हो।

जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे धमकी दी कि उनका बड़े नेताओं और अफसरों से कनेक्शन है, वो कुछ भी कर सकता है। मैंने कहा कि बाबा आपको मैं और डेरे की सभी साध्वियां भगवान समझती हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर तुम मुझे भगवान समझती हो तो मेरा तुम पर पूरा अधिकार है।

लगातार विरोध के बावजूद डेरामुखी ने मेरे साथ गलत काम कर दिया और मैं डेरामुखी की तुलना में शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण कुछ न कर पाई। गलत काम के बाद भी डेरामुखी ने मुझे धमकाया और फिर में रोती हुई गुफा से बाहर आ गई।’

कई जिलों की साध्वियां है पीड़ित

Big disclosures in ram rahim sadhvi rape case
गुरमीत राम रहीम - फोटो : File Photo
कई जिलों की साध्वियां है पीड़ित
एविडेंस रिपोर्ट में एक साध्वी ने यह भी कहा कि उसके समेत फिरोजपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, मानस, फतेहबाद, हनुमानगढ़ और मेरठ की कई लड़कियों के साथ गलत हुआ है। वे घर जा चुकी हैं और डेरे की गुंडागर्दी की वजह से चुप हैं।

कुरुक्षेत्र की भी एक साध्वी अपने घर जा चुकी है। संगरूर की पीड़ित लड़की के परिजनों ने पड़ोसियों को जब डेरे की करतूत के बारे में बताया तो उसके घर डेरे के गुंडे बंदूक लेकर पहुंच गए और परिजनों को बुरी तरह से धमकाते हुए जान से मारने की बात कही। इसके बाद वे भी चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed