महापंचायत में शादी-बारात से जुड़ा बड़ा फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में होने वाली शादी में अब भारी भरकम बारात नहीं होगी, बल्कि दूल्हे समेत केवल पांच व्यक्ति ही बाराती होंगे। इसके साथ ही विवाह में न तो डीजे बजाया जाएगा और न ही शराब परोसी जाएगी। यह फैसला गांव बसताड़ा में अखिल भारतीय रोड़ महासभा कि ओर से सामाजिक बुराइयों को लेकर हुई महापंचायत में लिया गया।
महापंचायत की अध्यक्षता अखिल भारतीय रोड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीब सिंह कारसा ने की। महापंचायत में ग्रामीणों को समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए अलग-अलग सुझाव दिए।
इसके अलावा, महासभा ने सामाजिक कुरीति कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, विवाह समारोह पर भारी भरकम खर्च बंद करने, बुजुर्गों की मृत्यु पर ब्रह्म भोज बंद करने आदि के प्रस्ताव पास किए।
सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए प्रस्ताव पास
महापंचायत को संबोधित करते हुए रोड़ समाज के प्रधान नसीब कारसा ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए हमेशा ही पूरे विश्व में महापुरुषों ने समय-समय पर काम किया है।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने क्राइम को रोकने के लिए अनेक कानून बना रखे हैं, लेकिन क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महासभा के उप प्रधान एडवोकेट निर्मल स्टौंडी ने कहा कि जो प्रस्ताव सामाजिक बुराइयों को रोड़ समाज से मिटाने के लिए पास किए हैं, उनमें जागरूकता सबसे बड़ा काम कर सकती है।
जागरूकता के दम पर ही हम इन सभी सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर सकते हैं। इस दौरान महापंचायत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने को लेकर अनेक सुझाव भी पेश किये।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान राजकिशन कौल, उप प्रधान एडवोकेट निर्मल स्टौंडी, ईश्वर सिंह, शमसेर सिंह, डॉ सुभाष आहूं, रिशिपाल दादूपूर, धर्मपाल, रघुबीर स्टौंडी, राजेंद्र सरपंच, सुरेश फौजी, मेवा बसताड़ा, ईश्वर डिंगर माजरा, जस्सी डिंगर माजरा, कप्तान कलहेड़ी, रामपाल, पवन, रोहताश पूंडरी, एडवोकेट धीरज खरकाली, रोशन लाल मेहला, प्रमाल खैंची, भीम सिंह कैमला, जेपी बसताड़ा, बलबीर कलहेड़ी, राजेंद्र दादूपूर, सतीश गंगाटेहड़ी, कर्ण सिंह झिंवरेहड़ी मौजूद रहे।