{"_id":"578bc2934f1c1bbb26c4b585","slug":"big-decision-banned-death-feast-campaign-gujjar-community-fatehabad-chandigarh-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्युभोज को लेकर गुर्जर समाज का बड़ा फैसला, चलाएंगे मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्युभोज को लेकर गुर्जर समाज का बड़ा फैसला, चलाएंगे मुहिम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
gujjar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर समाज ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने की कड़ी में मृत्युभोज जैसी प्रथा को समाज से पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। बीती 10 जुलाई को हांसी में हुई समाज की राज्य स्तरीय महापंचायत में लिए गए इस निर्णय को समाज के बुद्धीजीवियों ने कमेटियां बनाकर जिलावार लागू करने का फैसला भी किया।
इसके तहत गठित की गई एक टीम आज फतेहाबाद स्थित लघु सचिवालय प्रांगण में पहुंची। यहां टीम सदस्यों ने समाज के स्थानीय लोगों संग बैठक करके जिला के विभिन्न गांवों में इस पंचायती निर्णय को अमलीजामा पहनाने का खाका तैयार किया।
फतेहाबाद पहुंची टीम में मुख्य रूप से राज्य संयोजक प्रो. किशनपाल गुर्जर के अलावा हिसार जिला प्रभारी शेरिसंह बढाणा, सिरसा प्रभारी हनुमान मठाकस, अर्चाना सुहासिनी शामिल रहे। जिला प्रभारी पूर्व सरपंच कौर सिंह व आत्माराम कसाना ने आए हुए टीम सदस्यों को आश्वस्त किया की वे इस तरह की तमाम सामाजिक बुराईयों को खत्म करने में अपनी हरसंभव भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर फतेहाबाद जोन प्रभारी साधूराम बोकण, रतिया जोन प्रभारी पूर्व सरपंच रामगोपाल चावड़ा, महेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।