फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big challenge in front of bjp and congress to deal with rebels in haryana election

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के सामने बगावत रोकने की चुनौती

Sun, 29 Sep 2019 03:55 AM IST
Trainee Trainee यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 29 Sep 2019 03:55 AM IST
सार

  • दोनों दलों में रविवार-सोमवार से शुरू होगी टिकट आवंटन की प्रक्रिया
  • पहले नवरात्र को भाजपा तो दूसरे-तीसरे नवरात्र को कांग्रेस की सूची आने की उम्मीद

विज्ञापन
big challenge in front of bjp and congress to deal with rebels in haryana election
बीजेपी कांग्रेस

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर पहुंच चुकी है। सत्तारूढ़ भाजपा व कांग्रेस के सामने आने वाले दिनों में सबसे बड़ी चुनौती बगावत को रोकने की होगी। दोनों दलों में ही 90 सीटों पर टिकट के इच्छुक नेताओं की भरमार है। कांग्रेस में टिकट को लेकर 1200 से अधिक आवेदन आए हैं तो भाजपा में आंकड़ा कई गुना है। रविवार से टिकट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने टिकट वितरण को लेकर रविवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने सात दिवसीय दौरे से स्वदेश लौट आए हैं, उनकी मौजूदगी में ही संसदीय दल की बैठक होगी।
विज्ञापन


इसमें संसदीय बोर्ड के सदस्यों के मौजूद रहने के साथ ही हरियाणा के प्रतिनिधि के तौर पर अधिकृत प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 90 सीटों की टिकटों का पैनल प्रस्तुत करेंगे, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व संसदीय बोर्ड के सदस्य अंतिम निर्णय पर मुहर लगाएंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक 30 सितंबर को होगी,जिसकी अध्यक्षता कमेटी चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा उम्मीदवारों की निर्विवाद सूची पर जहां अंतिम मुहर लगाई जाएगी, वहीं अन्य सीटों के पैनल को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद कांग्रेस की पहली सूची आएगी। भाजपा पहली सूची 29 सितंबर को जारी होने का दावा कर रही है। उम्मीद के अनुसार सिंगल पैनल वाली सीटों की घोषणा इसी दिन हो सकती है। हालांकि, एक साथ ही सभी 90 भाजपा उम्मीदवारों की सूची भी जारी करने की अटकलें हैं।

दावेदार ज्यादा होने पर बगावत की आशंका
भाजपा और कांग्रेस में टिकट के दावेदार बहुत ज्यादा हैं। इसलिए टिकट घोषित होने पर बगावत की आशंका है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेता जरूर जुगत भिड़ाएंगे। क्योंकि, भाजपा व कांग्रेस दोनों ही सभी आवेदकों को संतुष्ट नहीं कर सकते हैं। दोनों ही पार्टियों में अनेक नेता ऐसे हैं, जिन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ है।


बड़े नेताओं को साधने में छूटेंगे पसीने
भाजपा व कांग्रेस में बड़े नेता अपने चहेतों व परिवार के लोगों के लिए टिकट चाह रहे हैं। इनमें भाजपा की तरफ से सांसद भी शामिल हैं तो कांग्रेस के कई दिग्गज परिजनों को टिकट के लिए अड़े हुए हैं। अब दोनों दलों को टिकट वितरण के बाद जहां परिजनों व चहेतों के लिए टिकट मांग रहे नेताओं को मनाना होगा, वही असंतुष्टों से भी निपटना पड़ेगा ताकि भितरघात से चुनावी गणित न गड़बड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed