फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big blow to more than 30 thousand candidates who passed HTET in 2015

Haryana News: 2015 में एचटेट पास 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को झटका, टीजीटी भर्ती में नहीं मिलेगा मौका

Mon, 27 Feb 2023 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 01:32 AM IST
सार

गौरतलब है कि जब भर्ती वापस ली गई थी तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जब भी यह भर्ती निकलेगी तो उसमें 2015 में एचटेट पास वालों को मौका मिलेगा, क्योंकि भर्ती सरकार ने वापस ली थी और उस समय वह सभी पात्र थे।

विज्ञापन
Big blow to more than 30 thousand candidates who passed HTET in 2015
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में टीजीटी के 7471 पदों पर निकली भर्ती में हरियाणा सरकार अपने वादे से मुकर गई है। वादे के उलट अब सरकार ने इस भर्ती में 2015 में एचटेट पास करने वाले करीब 30 हजार अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है। इस मामले में हजारों अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। अभ्यर्थियों ने चेताया कि अगर सरकार ने मौका नहीं दिया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे, साथ ही अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर, 2022 में टीजीटी के लिए 7471 पदों पर आवेदन मांगे थे। हरियाणा सरकार के नियम के मुताबिक उस समय 2015 में एचटेट पास करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्य थे, क्योंकि उनके प्रमाण पत्रों की वैधता 7 साल मान्यता के अनुसार, 31 दिसंबर 2022 तक थी। 
विज्ञापन


सरकार ने टीजीटी के सेवा नियमों में संशोधन करने के लिए इस भर्ती को वापस ले लिया था। 10 फरवरी, 2023 को शिक्षा विभाग की ओर से नए सेवा नियम तय कर दिए गए। बाद में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दोबारा से इन पदों पर भर्ती निकाल दी और 23 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, कला, संगीत विषय शामिल हैं। आयोग द्वारा विज्ञापित की गई भर्ती में साफ लिखा है जो अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण पत्र वैध होने चाहिए। अगर प्रमाण पत्र वैध नहीं हैं ऑनलाइन सिस्टम द्वारा उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसी को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब भर्ती वापस ली गई थी तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जब भी यह भर्ती निकलेगी तो उसमें 2015 में एचटेट पास वालों को मौका मिलेगा, क्योंकि भर्ती सरकार ने वापस ली थी और उस समय वह सभी पात्र थे।

मेवात कैडर के पद

  • हिंदी 106
  • संस्कृत 212
  • उर्दू 100
  • विज्ञान 234
  • गणित 93
  • संगीत 01
  • शारीरिक शिक्षा 246
  • आर्ट्स 260
  • सामाजिक विज्ञान 83
  • गृह विज्ञान 06

शेष हरियाणा के लिए पद

  • अंग्रेजी 1751
  • गृह विज्ञान 73
  • संगीत   10
  • शारीरिक शिक्षा 821
  • आर्ट्स 1443
  • संस्कृत 714
  • साइंस 1297
  • उर्दू  21


पीजीटी भर्ती में झेली थी परेशानी
इससे पहले, पीजीटी की भर्ती में भी हजारों अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वर्ष 2019, 2020 व 21 में टीजीटी और पीजीटी के लिए 9361 पदों पर भर्ती निकाली थी। बाद में सरकार ने इनको वापस लिया था और पीजीटी की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बजाय हरियाणा लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। दिसंबर, 2022 में एचपीएससी ने 4476 पीजीटी पदों पर भर्ती निकाली। इस भर्ती में एचएसएससी ने अभ्यर्थियों से वादा किया था कि जब भी भर्ती दोबारा निकलेगी तो उनको आयु और फीस में छूट मिलेगी लेकिन एचपीएससी के अड़ियल रवैये के चलते मुख्य सचिव को दखल देना पड़ा और बाद में अभ्यर्थियों को लाभ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed