फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big blow to millions of farmers of Punjab

पंजाब के आठ लाख किसानों को बड़ा झटका, नहीं मिलेंगे सालाना छह हजार रुपये, जानिए क्यों

Thu, 17 Oct 2019 10:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Big blow to millions of farmers of Punjab
- फोटो : फाइल फोटो

देश के किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए उनके खातों में हर महीने 500 रुपये यानि सालाना 6000 डालने की केंद्र सरकार की योजना का पंजाब के आठ लाख किसानों को लाभ नहीं मिल सकेगा। इस योजना में अब केंद्र सरकार ने नई शर्त जोड़ दी हैं। इसके तहत योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो खेती के अलावा कोई अन्य रोजगार नहीं कर रहे। 

विज्ञापन


ऐसे किसान जो अपनी आयकर रिटर्न भरते हैं, को भी इस योजना से बाहर कर दिया गया है। पंजाब कृषि विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले के चलते पंजाब के 24 लाख किसानों में से केवल 16 लाख किसान ही इस योजना के पात्र रह गए हैं।

विज्ञापन

राजस्व विभाग ने पटवारियों के जरिए तैयार की किसानों की सूची में से 2,39,218 किसानों को अपात्र घोषित कर दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि 5,04,451 किसान परिवारों को पहले से राज्य सरकार की कर्ज माफी योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके बावजूद ये सभी परिवार केंद्रीय योजना के लिए पात्र हैं। 

पंजाब कृषि विभाग की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश के 9.26 लाख किसान परिवारों को केंद्रीय योजना के अधीन लाया जा चुका है। इसके अलावा बाकी किसान परिवारों से फार्म भरवाने का काम जारी है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अपनी इस योजना को चालू वित्त वर्ष से ही लागू किया है।

योजना की आरंभिक शर्तों के मुताबिक 6000 की सालाना राशि केवल सीमांत और छोटे किसानों को दी जानी थी लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद इस योजना को देश के सभी किसानों पर लागू करने का फैसला लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed