फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big blow to Congress due to arvind Kejriwal visit 16 councilors join AAP

पंजाब: सीएम केजरीवाल के दौरे से कांग्रेस को बड़ा झटका, 16 पार्षद आप में शामिल

Mon, 14 Mar 2022 02:33 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 02:33 AM IST
सार

कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में नीतू टांगरी, जगदीश सिंह कालिया, सुखबीर सिंह सोनी, सिद्धू के खास सुखदेव सिंह चाहल, प्रदीप शर्मा, प्रमोद बपबला, प्रियंका शर्मा, मोनिका शर्मा, उषा देवगन आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Big blow to Congress due to arvind Kejriwal visit 16 councilors join AAP
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम में कांग्रेस के 16 पार्षद पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, जो 20 फरवरी को मतदान वाले दिन आप में शामिल हो गए थे, इसमें उनकी प्रमुख भूमिका रही है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की जिला शहरी प्रधान जतिंदर सोनिया भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुकी हैं। उन्होंने पार्टी को छोड़ते हुए पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर पार्टी के पार्षदों की अनदेखी के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में नीतू टांगरी, जगदीश सिंह कालिया, सुखबीर सिंह सोनी, सिद्धू के खास सुखदेव सिंह चाहल, प्रदीप शर्मा, प्रमोद बपबला, प्रियंका शर्मा, मोनिका शर्मा, उषा देवगन आदि प्रमुख हैं। मेयर रिंटू के आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने निगम कमिश्नर संदीप ऋषि पर दबाव बनाने के लिए उन्हें नोटिस देते हुए निगम का विशेष सत्र बुलाकर रिंटू को हटाने की मांग भी की थी।  
विज्ञापन


बता दें कि अगले छह माह में पंजाब के तीन महानगरों अमृतसर, जालंधर और लुधियाना के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों का पार्टी को छोड़ने का असर जालंधर और लुधियाना की निगमों पर भी पड़ेगा। दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षदों की मांग पर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने 21 मार्च को निगम हाउस का विशेष सत्र बुला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed