फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big accidentat at a factory in Kapurthala, two workers died

लापरवाहीः फैक्ट्री में काम कर रहे थे मजदूर, आ गिरा 4 क्विंटल का पुर्जा, दो की मौत-एक घायल

Tue, 20 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब) Updated Tue, 20 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
big accidentat at a factory in Kapurthala, two workers died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के पास स्थित एक इंडस्ट्रीज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्ट्री के पास रेलवे के लिए कंपोनेंट तैयार करने वाली सिद्धू इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ढुडियावाल में हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। सुबह 11 बजे बैंडिंग मशीन (पावर प्रेस) पर काम कर रही लेबर पर अचानक चार क्विंटल वजनी प्रेस आकर गिर गई। यह प्रेस दोनों साइड वाले नट टूटने से गिरी। इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी हुसैनपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और थाना सुल्तानपुर लोधी में फैक्ट्री मालिक और उसके बेटों पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह सिद्धू इंडस्ट्रीज में लेबर सुबह काम करने के लिए पहुंची। यहां से रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली के लिए रेल डिब्बों का लोहे का फर्श तैयार करके सप्लाई किया जाता है। 
विज्ञापन

 

big accidentat at a factory in Kapurthala, two workers died
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी

यह फैक्ट्री निजी तौर पर कॉन्ट्रेक्ट पर रेलवे के लिए सामान सप्लाई करती है। 11 बजे के करीब हेल्पर के तौर पर कार्यरत केवल सिंह (62) निवासी अशोक विहार, सर्कुलर रोड हाल निवासी सिधवां दोनां, बलबीर सिंह (22) निवासी गांव सांधरा नकोदर और स्वर्ण सिंह निवासी गांव तलवंडी चौधरियां बैंडिंग मशीन (पावर प्रेस) पर लोहे की बड़ी-बड़ी प्लेटों को बैंड कर रहे थे। अचानक मशीन के चार क्विंटल वजनी प्रेस के दोनों साइड के छह इंच मोटे नट टूट गए और प्रेस उन पर गिर गई। 

केवल और बलबीर आगे खड़े होने की वजह से पुर्जे के नीचे दब गए और स्वर्ण सिंह साइड में होने की वजह से गंभीर जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। केवल और बलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर स्वर्ण सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी हुसैनपुर की पुलिस इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह, एचसी बलबीर सिंह, एचसी ध्यान सिंह, कांस्टेबल मलकीत सिंह और अमनदीप सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए हैं। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई सरबजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने फैक्ट्री का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालिक पुरुषोत्तम सिंह सिद्धू और उसके बेटे धनप्रीत और दिलप्रीत के भी खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed