फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bidding will be held from 14 for the auction of liquor contracts

शराब ठेकों की नीलामी के लिए 14 से लगेगी बोली

Tue, 08 Mar 2022 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bidding will be held from 14 for the auction of liquor contracts
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन वर्ष 2022-23 के लिए 96 ठेकों का आवंटन करने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को नीलामी कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 14 मार्च से ठेकों के लिए बोली लगनी शुरू होगी। बता दें कि प्रशासन ने बीते दिनों आबकारी नीति जारी की थी, जो एक अप्रैल से लागू होगी। ऐसे में ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया को एक अप्रैल से पहले पूरा करना होगा।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के तहत 21 मार्च दोपहर दो बजे तक बोली जमा कराई जा सकेगी, जबकि 22 मार्च को सुबह 10 बजे विभाग वित्तीय बोली खोलेगा। इच्छुक बोलीदाता विभाग की वेबसाइट www.etdut.gov.in/exciseonline पर जाकर ई-टेंडरिंग से संबंधित सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बोली जमा करवाने के लिए https://etenders.chd.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, अगर एक ठेके के लिए दो बोलीदाता समान बोली लगाते हैं तो ड्रॉ के जरिए संबंधित ठेके का आवंटन होगा। ई-टेंडरिंग के लिए धनास के ठेके का आरक्षित मूल्य सबसे अधिक 10.39 करोड़ रुपये तय किया गया है। पिछली बार भी धनास के ठेके का ही आरक्षित मूल्य सबसे अधिक था, जो 11.55 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। दरअसल, धनास के साथ ही न्यू चंडीगढ़ की सीमाएं लगती हैं। चंडीगढ़ में हमेशा से ही दूसरे राज्यों के मुकाबले शराब सस्ती रही है। इसके चलते ही शहर की सीमाओं के साथ लगते ठेकों का आरक्षित मूल्य अधिक तय किया गया है। इसके अलावा जिन ठेकों का आरक्षित मूल्य अधिक है, उनमें सेक्टर-61 मार्केट के ठेके का आरक्षित मूल्य 8.54 करोड़ रुपये तय किया गया है। साथ ही गांव मौली के ठेके का आरक्षित मूल्य 8.71 करोड़ और सेक्टर-47 सी मार्केट के ठेके का आरक्षित मूल्य 7.35 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed