{"_id":"56fce40b4f1c1bf50ff0014b","slug":"bhupindra-hooda-jat-reservation-bill-khattar-haryana-bjp-reservation-congress-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कार्बन कापी है खट्टर का दिया आरक्षण: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कार्बन कापी है खट्टर का दिया आरक्षण: हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट।
Updated Thu, 31 Mar 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
सदन से अनुपस्थित रहे कांग्रेस विधायक दल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण पर राजनीति कर रही है। जो आरक्षण जाटों को पहले कांग्रेस सरकार दे चुकी है, उसी आरक्षण को अब रूप बदलकर फिर से जाटों को जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि खट्टर द्वारा जाटों को दिया गया आरक्षण उनकी पूर्व की कांग्रेस सरकार की ही कांग्रेस कापी है।
हुड्डा बुधवार शाम को अंबाला कैंट में सराफा एसोसिएशन द्वारा की जा रही हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होनें बातचीत में कहा कि जाट आरक्षण के नाम पर खट्टर सरकार बिना वजह ही वाहवाही लूट रही है। उनके अनुसार उनकी कांग्रेस सरकार ने जाटों को विशेष वर्ग बनाकर आरक्षण दिया था, अब उसी वर्ग को खत्म कर खट्टर सरकार ने बीसी-सी वर्ग बनाकर जाटों को आरक्षण दे दिया है। उनके अनुसार अब इसी मसले पर भाजपा वाहवाही बटौरी रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण दंगे की वजह से जो हालात बने उसके लिए पूरी तरह से खट्टर सरकार जिम्मेवार है। प्रदेश में जो भी कुछ हुआ, खट्टर सरकार न तो उसे नियंत्रित कर पाई और न ही प्रदेश में शांति कायम कर पाई। हुड्डा के अनुसार विधानसभा में भी भाजपा सरकार कांग्रेसी विधायकों के साथ जो सलूक कर रही है, उसे भी प्रदेश की जनता देख रही हैं और समय पर आने पर सरकार को इसका जवाब भी देगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों चेयरमैन कुलभूषण विंदलास, प्रधान विजय विंदलास, महासचिव विजय अग्रवाल, सरवन अग्रवाल इत्यादि का आश्वस्त किया कि वे उनका मांगपत्र लेकर अपने बेटे दीपेंद्र के माध्यम से लोकसभा में रखेंगे और खुद सोनिया व राहुल गांधी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में वित्तमंत्री अरूण जेतली को देंगे। इस दौरान पूर्व सीएम के साथ पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल, ओंकार नाथ परूथी, गगन ढांग, वीरेंद्र गांधी, उमेश बिट्टू साहनी, सतीश कनौजिया, नितिन भाटिया, प्रतीक इत्यादि कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज पर फिर बरसे कुलदीप शर्मा
उधर, विज से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा फिर से विज पर बरसे। वे भी पूर्व सीएम हुड्डा के साथ अंबाला कैंट आए हुए थे। उन्होंने कहा कि विज नॉन सीरियस आदमी है। न तो उन्हे प्रदेश की जनता सीरियस लेती है और न ही खुद उनकी पार्टी सीरियस लेती है। उनके अनुसार विज खुद ही परेशान रहते हैं, तो प्रदेश की जनता को क्या संभालेंगे। कुलदीप शर्मा ने भी कहा कि प्रदेश में खट्टर सरकार भी पूरी तरह से फेल सरकार है और जनता इस सरकार से बेहद दुखी है।