फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupinder singh hooda vs manohar lal khattar

क्या हुड्डा की ये 6 घोषणाएं पूरी करेंगे खट्टर?

Sat, 25 Oct 2014 12:41 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda vs manohar lal khattar

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी नई सरकार के सामने ढेरों चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौतियां हुड्डा सरकार के समय में की घोषणाए हैं। कांग्रेस सरकार ने अंतिम समय में अरबों के प्रोजेक्ट की घोषणाएं की हैं। वित्त विभाग की आपत्तियों के बावजूद घोषणाएं भाजपा सरकार के गले की फांस बनेंगी।

विज्ञापन


पानीपत रैली में हुड्डा ने घोषणा की थी कि एक नंबर 2014 से हरियाणा पुलिस समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाएगा। सत्ता में आते ही भाजपा की सबसे बड़ी परीक्षा यह घोषणा होगी।
विज्ञापन


हरियाणा में इस समय करीब दो लाख कर्मचारी हैं। कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन की राशि डेढ़ हजार रुपये कर दी जाएगी, जबकि भाजपा इससे एक कदम आगे अपने घोषणा पत्र में यह पेंशन दो हजार रुपये करने का दावा कर चुकी है। अब प्रदेश के मौजूदा वित्तीय और प्रशासनिक हालात को देखते हुए इस बात की अटकलें अभी से शुरू हो गई हैं कि भाजपा इन घोषणाओं को लागू कैसे करेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का घोषणापत्र

bhupinder singh hooda vs manohar lal khattar

-कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर कर पंजाब के समान वेतनमान
-सफाई कर्मचारियों को नियमित कर न्यूनतम वेतन 15 हजार मासिक
-बुजुर्ग और विधवाओं को दो हजार रुपये मासिक पेंशन
-बीपीएल परिवारों को एक रुपये किलो अनाज
-बीपीएल परिवारों को पक्के मकान
-प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये

खट्टर की चुनौतियां

bhupinder singh hooda vs manohar lal khattar

-हरियाणा में क्या टैक्स लगाया जाए, जिससे आमदनी बढ़े?
-प्रदेश में पड़ने वाले टोल प्लाजा का भाजपा पहले ही विरोध करती रही है
-राज्य में हाउस टैक्स अभी बहुत कम है, इसे छेड़ते ही दिक्कत
-हरियाणा में बिजली के हालात खराब हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed